फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wires will not be seen hanging at two intersections, they will be underground

Jhansi News: दो चौराहों पर झूलते नहीं दिखेंगे तार, होंगे अंडरग्राउंड

Mon, 21 Jul 2025 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Wires will not be seen hanging at two intersections, they will be underground

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। जल्द ही इलाइट और जेल चौराहा के आसपास के तार झूलते नजर नहीं आएंगे। झांसी विकास प्राधिकरण इन्हें अंडरग्राउंड करवाएगा। इसके लिए झांसी विकास प्राधिकरण ने विद्युत विभाग को पर्यवेक्षण शुल्क भी दे दिया है। इससे सुचारु आवागमन में आ रही परेशानियां भी दूर हो जाएंगी।

इलाइट और जेल चौराहा के पास कई खंभे सड़क से सटकर लगे हैं। ऐसे में ये सुचारु आवागमन में बाधा बन रहे हैं। खंभे की आड़ में ठेले आदि भी खड़े हो जाते हैं। दूसरी तरफ, इलाइट चौराहा की रोटरी को भी बड़ा किया जा चुका है। इससे सुचारु आवागमन पर असर पड़ता है। ऐसे में जेडीए, नगर निगम समेत कई अधिकारियों की बैठक में ये निर्णय लिया गया था कि प्रमुख चौराहों पर लगे खंभों को अंडरग्राउंड करवाया जाएगा।
विज्ञापन




अब झांसी विकास प्राधिकरण ने विद्युत विभाग को लगभग डेढ़ करोड़ रुपये दे दिए हैं। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम बृजेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि यह राशि पर्यवेक्षण शुल्क के रूप में दी गई है। निविदा प्रक्रिया जेडीए को करानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवा, बारिश से नहीं होगा फॉल्ट, करंट का खतरा भी होगा कम

अंडरग्राउंड केबल हो जाने से आंधी, बारिश के दौरान लाइन में फॉल्ट नहीं आएगा। ऐसे में सुचारु विद्युत आपूर्ति जारी रहेगी। वहीं, जर्जर लाइन से छुटकारा मिलने से लाइन टूटने का खतरा भी दूर होगा।







इलाइट और जेल चौराहा पर खंभों को अंडरग्राउंड करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही ये कार्य पूर्ण करवा लिया जाएगा। - आलोक यादव, उपाध्यक्ष, जेडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed