फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Winner candidate search party worker

जिताऊ चेहरे तलाशने में जुटे दल, कार्यकर्ता लामबंदी में

Sat, 13 Feb 2021 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Winner candidate search party worker
झांसी। जिला पंचायत का आरक्षण तय होने के साथ ही सभी दिग्गज पार्टियां जिताऊ चेहरे की तलाश में जुट गईं। कार्यकर्ता भी अपनी दावेदारी को मजबूत करने के लिए लामबंदी में जुट गए हैं। बुंदेलखंड के सात जनपदों में चार सीट अनुसूचित जाति के लिए तय हुई हैं जबकि दो सीट अन्य पिछड़ा वर्ग एवं एक सीट महिला के लिए रिजर्व हुई है।
विज्ञापन

झांसी की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुई है वहीं, ललितपुर में अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार को जिपं अध्यक्ष बनने का मौका मिलेगा। जिला पंचायत सदस्य अपने बीच से ही अध्यक्ष का चुनाव करते हैं। अध्यक्ष बनने के लिए 24 सदस्यों मेें 13 सदस्यों का समर्थन अनिवार्य है। अमूमन यह कुर्सी सत्तारूढ़ दल की मानी जाती है। राजनीतिक दल बिना चुनावी चिह्न दिए ही जिपं सदस्यों को मैदान में उतारेंगे। ऐसे में विपक्षी दलों को अपने विजयी सदस्य को पाले में बनाए रखने की खासी चुनौती होगी वहीं, सत्तारूढ़ दल होने के नाते भाजपा की स्थिति मजबूत रहेगी।
विज्ञापन

आरक्षण जारी होने के बाद राजनीतिक दल अब ऐसे चेहरे की तलाश में जुट गए जो जिपं सदस्य चुनाव जीतने के साथ ही अध्यक्ष की दौड़ आरंभ होने पर दूसरे सदस्य भी जुटा सकें। बुंदेलखंड की सात सीटों में झांसी, चित्रकूट, महोबा, एवं जालौन सीट अनुसूचित जाति को जबकि ललितपुर एवं बांदा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं। इकलौती हमीरपुर सीट ही महिला के लिए आरक्षित हुई है। झांसी में पिछली बार यह सीट अनारक्षित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी में ग्राम प्रधान के 165 और ललितपुर में 134 पद सामान्य
शासन ने तय किया आरक्षण, अब जिलाधिकारी के पाले में गेंद
झांसी। ग्राम पंचायत के प्रधानों के आरक्षित पदों की संख्या शासन ने तय कर दी। शासन की ओर से तय संख्या के मुताबिक झांसी में ग्राम प्रधान के कुल 165 पद सामान्य रहेंगे। इन पंचायतों में हर वर्ग के उम्मीदवार किस्मत अजमा सकेंगे। वहीं, ललितपुर में ऐसी 134 सीटें तय की गई हैं। इसी तरह अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिला के लिए अलग-अलग सीटें आरक्षित की गई हैं। अब जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय चक्रानुक्रम व्यवस्था के मुताबिक किस वर्ग को कौन सी पंचायत आरक्षित की जाए यह तय करेगा। डीपीआरओ कार्यालय इसे तय करके जिलाधिकारी की मंजूरी के बाद इसे जारी करेगा। इस आरक्षण पर आपत्ति जताने का भी लोगों को मौका दिया जाएगा। वहीं, आरक्षण प्रक्रिया आरंभ होने के साथ ही ग्राम प्रधानी के लिए दावेदारी जताने वालों की गणेश प्रक्रिया भी तेज हो गई।
ग्राम प्रधानों के लिए आरक्षित पद
झांसी 496
अनुसूचित जनजाति (महिला) 1
अनुसूचित जनजाति 1
अनुसूचित जाति (महिला) 43
अनुसूचित जाति 77
पिछड़ा वर्ग (महिला) 47
पिछड़ा वर्ग 86
महिला 76
सामान्य 165
ललितपुर- 415
अनुसूचित जनजाति (महिला) 6
अनुसूचित जनजाति 12
अनुसूचित जाति (महिला) 31
अनुसूचित जाति 57
पिछड़ा वर्ग (महिला) 39
पिछड़ा वर्ग 72
महिला 64
सामान्य 134
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed