फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wine bussinesman dead body find in river

अपहृत शराब कारोबारी का शव बेतवा नहर में मिला

Sat, 13 Mar 2021 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Wine bussinesman dead body find in river
झांसी। चिरगांव क्षेत्र से अपहृत शराब कारोबारी का शव शुक्रवार सुबह बेतवा नहर में मिलने से सनसनी फैल गई। वह नौ मार्च को घर से निकले थे। अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी थी। परिजनों ने हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर भांडेर तिराहा पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

थाना चिरगांव इलाके के पहाड़ी चुंगी निवासी मंशाराम शिवहरे (42) शराब कारोबारी थेे। नौ मार्च को वह घर से निकले थे, इसके बाद देर रात घर नहीं लौटे। 10 मार्च को परिजनों ने पहाड़ी चुंगी निवासी अनिल शिवहरे और दतिया निवासी अतुल यादव पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 10 मार्च की रात में ही पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी थी। लेकिन, कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे लोगों ने बेतवा नहर में मंशाराम का शव उतराता देखा। मौके पर पहुंची चिरगांव पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा।
विज्ञापन

इधर, शव मिलने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर भांडेर तिराहा पहुंचकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक नैपाल सिंह, सीओ मऊरानीपुर महेश चंद्र सोनकर, सीओ डॉ. प्रदीप कुमार व चिरगांव इंस्पेक्टर संजय गुप्ता समेत भारी फोर्स मौके पर पहुंचा। कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी के लापता होने के बाद पुलिस परिजनों की तहरीर पर अपहरण का मामला दर्ज कर चुकी है। दो लोग पुलिस की हिरासत में भी हैं। दोनों से लगातार पूछताछ कर हर बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
दिनेश कुमार पी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed