{"_id":"620562ed20ecf0434e4cf73e","slug":"will-vote-first-no-other-work-jhansi-news-jhs2147349157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले करेंगे मतदान, इसके बाद कोई और काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले करेंगे मतदान, इसके बाद कोई और काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। ज्यादा से ज्यादा लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए अमर उजाला की ओर से चलाई जा रही मुहिम के तहत बृहस्पतिवार को संवाद का आयोजन हुआ। इसमें शामिल हुए बुद्धिजीवियों ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी है। देश के जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देते हुए सभी खुद मतदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस दौरान सभी ने मतदान की शपथ भी ली।
अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद में आसरा संस्था के बंटी शर्मा ने कहा कि सही सरकार के चयन के लिए सभी का मतदान करना जरूरी है। अक्षय जन सेवा समिति की अध्यक्ष सविता पचौरी ने कहा कि जितना ज्यादा मतदान होगा, उतना ही हमारा देश मजबूत होगा। गोपाल सिंह चौहान और सुनीता ने कहा कि मतदान अधिकार ही नहीं, हमारा कर्तव्य भी है। विकास पांडेय, पूजा शर्मा और ममता कुशवाहा ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व होता है। इसमें प्रत्येक नागरिक को मतदान के जरिये अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी चाहिए। सरोज, अमित वर्मा और मोहन सिंह ने कहा कि सभी खुद मतदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। संजीव शर्मा, नीलू कौशल और प्रीति रायकवार बोलीं कि 20 फरवरी को पहले मतदान होगा, उसके बाद कोई और काम। योगेश तिवारी, स्नेहलता और सीमा शर्मा ने कहा कि वे बुजुर्ग मतदाताओं की मतदान केंद्र तक जाने में मदद करेंगे।