फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Will legendary strategy of UP polls

दिग्गज करेंगे यूपी चुनाव की व्यूह रचना

Fri, 05 Aug 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी Updated Fri, 05 Aug 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Will legendary strategy of UP polls
politics - फोटो : amar ujala
झांसी। दो दिवसीय भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन शनिवार को होगा। बैठक में केंद्रीय मंत्रियों व प्रदेश के सभी भाजपा सांसदों का जमावड़ा रहेगा। यह सभी नेता प्रदेश पदाधिकारियों के साथ यूपी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की व्यूह रचना तैयार करेंगे। शुक्रवार से नेताओं का आना शुरू हो जाएगा। बृहस्पतिवार को कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप देने के काम में स्थानीय नेता देर रात तक जुटे रहे।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक उन्नाव बालाजी मार्ग पर स्थित भानी देवी गोयल इंटर कॉलेज में होने जा रही है। बैठक में एक दर्जन केंद्रीय मंत्रियों के अलावा प्रदेश कार्यसमिति पदाधिकारी, प्रदेश के सभी सांसद, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, जिलाध्यक्षों का जमावड़ा होगा। पार्टी ने कुल 613 अतिथियों की सूची तैयार की हैं। इन नेताओं का शुक्रवार से आना शुरू हो जाएगा। सुबह पौने ग्यारह बजे शताब्दी एक्सप्रेस से केंद्रीय लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र झांसी आ जाएंगे। सड़क मार्ग से प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य व अन्य नेता आएंगे।
विज्ञापन


इधर, बृहस्पतिवार को कार्यक्रम स्थल पर तैयार हो रहे वातानुकूलित पंडाल को तैयार करने का काम चलता रहा। दर्जनों मजदूर काम को पूरा करने में लगे रहे। क्षेत्रीय संगठन मंत्री ओमप्रकाश, विधायक रवि शर्मा अन्य नेताओं के साथ कार्यक्रम स्थल व अन्य तैयारियों को जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मंत्री व पदाधिकारी आएंगे
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा राज्य मंत्रियों में संतोष गंगवार, महेंद्र नाथ पांडे, महेश शर्मा, कृष्णा राज, मनोज सिन्हा, साध्वी निरंजन ज्योति व संजीव वाल्ययान बैठक शामिल होंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री महेंद्र सिंह आएंगे। इन सभी नेताओं के आने की स्वीकृति स्थानीय नेतृत्व को प्राप्त हो चुकी हैं।

महापुरुषों की लगाई जा रही गैलरी
कार्यक्रम स्थल पर ही बुंदेलखंड के महापुरुषों व ऐतिहासिक स्थलों की गैलरी लगाई जा रही हैं, जिसमें चित्रों के अलावा उनके जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धियां लिखी जाएंगी। इनमें महारानी लक्ष्मीबाई, झलकारी बाई, मां कर्माबाई, मैथलीशरण गुप्त, वृंदावन लाल वर्मा, मेजर ध्यानचंद, क्रांतिकारी पंडित परमानंद, मास्टर रुद्र नारायण, सदाशिव राव मलकापुर शामिल है। इसके अलावा राष्ट्रीय नेताओं के भी कट आउट लगाएं जाएंगे।

झांसी रानी के नाम से होगा पहला स्वागत द्वार
अतिथियों के स्वागत के लिए महानगर के अलग-अलग स्थानों पर स्वागत द्वार तैयार किए जा रहे हैं। मेडिकल बाई पास तिराहे पर महारानी लक्ष्मीबाई स्वागत द्वार बनाया जा रहा है। उन्नाव बालाजी रोड पर बाबू वृंदावन लाल वर्मा, दतिया गेट फिल्टर चौराहे पर मैथली शरण गुप्त व उन्नाव गेट रेलवे क्रासिंग के नजदीक मेजर ध्यानचंद के नाम से स्वागत द्वार बनाया जा रहा है।

उमा भारती के आने में संशय
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री व क्षेत्रीय सांसद उमा भारती के बैठक में शामिल होने पर संशय बना हुआ है। नेताओं की माने तो 6 व 7 अगस्त को उनका महाराष्ट्र में कार्यक्रम लगा हुआ है।


जिला प्रशासन हुआ सक्रिय
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। वृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट भगवान शरण ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पंडाल, प्रवेश द्वार व पार्किंग व्यवस्था को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed