फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Will get the gift of new CT scan machine in the new year

Jhansi News: नए साल में मिलेगी नई सीटी स्कैन मशीन की सौगात

Thu, 16 Nov 2023 11:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Will get the gift of new CT scan machine in the new year
- मशीन के लिए मेडिकल कॉलेज में जगह उपलब्ध कराई गई अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में नए साल में सीटी स्कैन मशीन की सौगात मिल जाएगी। मशीन के लिए जगह उपलब्ध करा दी गई है। यहां पर बिजली की लाइन भी जल्द डालने का काम शुरू हो जाएगा।

मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन मशीन दस साल से ज्यादा पुरानी हो चुकी है। ऐसे में ये मशीन अक्सर खराब रहती है। मरीजों को जांच कराने के लिए निजी सेंटर जाना पड़ता है। शासन ने यहां पर नई मशीन लगाने की मंजूरी दे दी है। मगर एटोमिक एनर्जी रेगुलेट्री बोर्ड यानी एईआरबी के मानकों के मुताबिक जगह कम पड़ रही थी। अब रेडियोलॉजी बिल्डिंग में खराब पड़ी डिजिटल एक्सरे मशीन को हटवाकर जगह नई सीटी स्कैन मशीन स्थापित करने के लिए कॉलेज प्रशासन द्वारा जगह उपलब्ध करा दी गई है। मशीन हटाने से पहले कॉलेज में एईआरबी के सेफ्टी ऑफिसर डॉ. सचिन माहुर से अनुमति ली गई। प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन के लिए बिजली की लाइन डालने का भी जल्द शुरू हो जाएगा। 31 दिसंबर तक मशीन स्थापित हो जाएगी। नए साल से नई मशीन से जांचें होने लगेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed