फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Will fight elections on the issue of education and development: Babu Singh

शिक्षा और विकास के मुद्दे पर लडे़ंगे चुनाव: बाबू सिंह

Mon, 02 Aug 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Will fight elections on the issue of education and development: Babu Singh
झांसी। जन अधिकार पार्टी के मुखिया और पूर्व मंत्री बाबूसिंह कुशवाहा ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में विकास और शिक्षा के मुद्दे पर चुनाव लडे़गी।
विज्ञापन

फोन पर हुई बातचीत में तत्कालीन बसपा सरकार में मंत्री रहे बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि तत्कालीन सरकारों ने यूपी का विकास नहीं किया है। साल 2017 में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद भी बीजेपी ने प्रदेश के विकास और हित में कोई बड़ा कार्य नहीं किया है। पूरे प्रदेश में सड़कों का बुरा हाल है। मार्ग खराब होने पर आज भी बरसात के मौसम में कई गांवों में जाने में भी डर लगता है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। व्यापारी, किसान, मजदूर के साथ हर वर्ग का व्यक्ति परेशान है। प्रदेश में सरकारी नौकरियां न होने से युवा बेरोजगार हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि योगी सरकार में पिछड़ों और अनुसूचित वर्ग के जनप्रतिनिधियों की सुनवाई नहीं होती है, जो दुर्भाग्य की बात है। पूर्व मंत्री ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जन अधिकार पार्टी ने दस क्षेत्रीय दलों को मिलाकर भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाया है। इन सभी क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर जन अधिकार पार्टी यूपी में विकास, शिक्षा और किसानों के मुद्दे पर चुनाव लडे़गी।
विज्ञापन

किसी बड़ी पार्टी से गठबंधन पर नहीं खोले पत्ते
झांसी। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनाव में किसी बडे़ राजनीतिक दल के साथ गठबंधन के सवाल पर कहा कि अभी हमारी पार्टी ने किसी भी बडे़ दल के साथ गठबंधन नहीं किया है। फिर भी उनकी पार्टी की विचारधारा जैसे विचारधारा रखने वाले दल अगर उनके साथ चुनाव लड़ना चाहते है, तो उस पर विचार करेगी। हाल में ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ हुई मुलाकात पर सपा के साथ गठबंधन पर कहा कि वो सिर्फ शिष्टाचार भेंट थी। गठबंधन पर कोई फैसला नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed