फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Will CM's order be in pit

क्या सीएम का आदेश जाएगा गड्ढे में

Mon, 12 Jun 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
 Will CM's order be in pit
pit , jhansi news - फोटो : amar ujala
झांसी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया था कि15 जून तक सड़कें  गड्ढामुक्त हो जाएं, लेकिन झांसी में ऐसा होना मुश्किल लग रहा है। हालात ये हैं कि अभी भी कई इलाकों में सड़कों पर बड़े पैमाने पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। नगर निगम का दावा है कि गड्ढे भरने का 80 पूरा हो चुका है। पीडब्ल्यूडी, जिला पंचायत और मंडी समिति की परिधि की सड़कों की हालत ज्यादा खराब है। काम बेहद धीमा है।
मंडी समिति के पास 27 सड़कों को गड्ढामुक्त करने की जिम्मेदारी है। 66.65 किलोमीटर में से अब तक 31.20 किलोमीटर सड़क गड्ढा मुक्त हो गई हैं।
काम की रफ्तार धीमी है और लगता नहीं कि समय पर सड़कें गड्ढामुक्त हो पाएंगी। लोक निर्माण विभाग को 462.48 किलोमीटर सड़कों को गड्ढामुक्त करना था। विभाग को इसके लिए 2.96 करोड़ रुपये शासन से जारी हुए थे, लेकिन अभी भी साठ लाख रुपये की जरूरत है। शासन से पैसा नहीं मिलने के कारण पीडब्ल्यूडी ने काम धीमा कर दिया है। जिला पंचायत को 43 किलोमीटर सड़क पर पैचवर्क कराना है।
विज्ञापन

साथ ही 18 किलोमीटर में एक कोट गिट्टी डालकर इसे दुरुस्त करना है। ई-टेंडरिंग के कारण काम देर से शुरू हो सका। अभी तक 16 किलोमीटर सड़क गड्ढामुक्त हो सकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या चार दिन में 27 किलोमीटर सड़क दुरुस्त हो सकेगी? उधर, नगर निगम का दावा है कि शहर की अस्सी प्रतिशत सड़कें गड्ढा मुक्त हो गई हैं। बाकी एक-दो दिन में हो जाएंगी। पूर्व पार्षद संतोष कुशवाहा ने बताया कि बकरा मंडी रोड पर अभी भीे गड्ढे हैं।

ठेकेदार को चाहिए पैसा
पैसे की कमी के कारण सड़कों को गड्ढामुक्त करने का काम धीमी हो गया है। ठेकेदार बिना पैसा के काम करने में नानुकर कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द पैसा जारी हो जाएगा।
- वीके सेठ, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
 
काम पूरा करने का दावा
सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का काम लगभग पूरा हो गया है। जहां से भी शिकायतें आ रही हैं, वहां पर काम कराया जा रहा है। कुछ सड़कें टेंडर में शामिल हैं, लेकिन शिकायत आने पर उन्हें भी सही कराया जा रहा है। उम्मीद है कि 15 जून से पहले काम पूरा हो जाएगा।

- एके शर्मा, अधिशासी अभियंता, नगर निगम

16 किलोमीटर काम पूरा
जिला पंचायत की सड़कों का पैचवर्क 16 किलोमीटर में पूरा हो गया है। बाकी 27 किलोमीटर का काम जल्द पूरा किया जा रहा है। ई-टेंडरिंग के कारण काम देर से शुरू हुआ था।
- कमलेश सिंह, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed