फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Will Akhilesh government targets, the strategy will

अखिलेश सरकार होगी निशाने पर, बनेगी रणनीति

Sat, 06 Aug 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Aug 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Will Akhilesh government targets, the strategy will
bjp meeting - फोटो : amar ujala
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई की वीर भूमि पर शनिवार की सुबह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शुरू हो जाएगी। इस दौरान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रणनीति तय होगी। संगठन को मजबूत करने और चुनाव जीतने से गुर बताए जाएंगे। उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार को नकारा बताते हुए इसे उखाड़ फेंकने का आह्वान किया जाएगा। बैठक का उद्घाटन केंद्रीय पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र करेंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रस्तावित बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया।  
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक का प्रमुख एजेंडा अखिलेश सरकार को उखाड़ने से जुड़ा होगा। 

राजनैतिक और कृषि संबंधी प्रस्तावों पर चर्चा होगी। प्रदेश में बढ़े अपराध, घोटाले, कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाया जाएगा। कृषि प्रस्ताव में किसान, गरीब, बेरोजगार और मजदूर पर चर्चा होगी। दोपहर ग्यारह बजे से शुरू होने वाली बैठक शाम सात बजे तक चलेगी, जिसमें लगातार अलग- अलग मुद्दों पर मंथन होगा। पार्टी संगठन पर भी विस्तार से बात होगी। चुनाव के मद्देनजर बूथ के गठन से लेकर किसे क्या जिम्मेदारी सौंपी गई है, इस पर भी बात होगी। जोर रहेगा कि बूथों को मजबूत किया जाए। हर नेता और पदाधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाए।  बैठक में कई केंद्रीय मंत्रियों के अलावा प्रदेश कार्यसमिति पदाधिकारी, प्रदेश के सभी पार्टी सांसद, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, जिला प्रभारी और जिलाध्यक्षों का जमावड़ा होगा। पार्टी ने कुल 613 आमंत्रित और विशेष आमंत्रित अतिथियों की सूची तैयार की हैं। शुक्रवार को कलराज मिश्र के अलावा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, महामंत्री सलिल विश्नोई भी आ गए। इन नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। अमर उजाला से बातचीत में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिस तरह झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल फूंक कर उन्हें खदेड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, उसी तरह अब भाजपा भी इस धरती से अखिलेश यादव की अराजक सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करेगी।
विज्ञापन


आज शामिल होंगे ये मंत्री व पदाधिकारी
बैठक के पहले दिन केंद्रीय मंत्रियों में संतोष गंगवार, महेंद्र नाथ पांडे, महेश शर्मा, कृष्णा राज, मनोज सिन्हा, साध्वी निरंजन ज्योति और संजीव वाल्ययान शामिल होंगे। इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री महेंद्र सिंह आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



झांसी। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की भानी देवी गोयल इंटर कालेज में शनिवार से हो रही दो दिवसीय बैठक को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर लिए हैं। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे और चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर बिना अनुमति प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मीटिंग में भाग लेने वालों के पहले से ही परिचय पत्र बना दिए गए हैं, उनके अलावा किसी और को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने शुक्रवार को बालाजी रोड स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करके वीवीआईपी और वीआईपी की सुरक्षा व्यवस्था जांची। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल और उसकी ओर जाने वाले मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में जनपद के फोर्स के अलावा दो कंपनी पीएसी, 30 उपनिरीक्षक, 15 हैड कांस्टेबल, 100 पुरुष कांस्टेबल, 10 महिला कांस्टेबल को लगाया गया है। कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले मार्गों पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। खुफिया विभाग की कई टीमों को भी लगाया गया है, जो पल-पल की गतिविधियों पर पैनी नजर रखेंगे।

ट्रैफिक डायवर्जन
झांसी। यदि आप शनिवार और रविवार को बालाजी रोड, भानी देवी गोयल इंटर कालेज और ग्वालियर रोड की तरफ जा रहे हैं तो ध्यान दें। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक स्थल और वीआईपी सुरक्षा के मद्देनजर यातायात में परिवर्तन किया गया है।

- उन्नाव बालाजी रोड पर शनिवार की सुबह छह बजे से भारी वाहनों का आवागमन दो दिन के लिए प्रतिबंधित रहेगा।
- बूढ़ा भोजला से ग्वालियर रोड आने वाले वाहनों को मेडिकल कॉलेज बाईपास से शिवाजी होटल तिराहा होकर जाना पड़ेगा।
- वीवीआईपी के आगमन के पहले फिल्टर रोड से आवागमन बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान वाहन रेलवे ट्रैक बिछाने को बने कच्चे मार्ग से होकर जाएंगे।
- बूढ़ा भोजला की तरफ जाने वाले मार्ग शिवानी होटल तिराहा से मेडिकल कॉलेज बाईपास की तरफ से होकर आवागमन कर सकेंगे।

पांच स्थानों पर होगी पार्किंग व्यवस्था
एसएसपी ने बताया कि कार्यक्रम स्थल तक वीवीआईपी के वाहन जाएंगे, जिनकी पार्किंग भानी देवी इंटर कालेज मैदान में ही की जाएगी। बाकी भाजपा के पदाधिकारियों, नेताओं की गाड़ियों के लिए पांच स्थानों पर पार्किंग बनाई गई है। उन्होंने बताया कि उन्नाव बालाजी रोड पर प्रेमाकुंज वाटिका, पंचवटी क्रासिंग के मैदान, सुदर्शन गार्डन, पं. दीनदयाल उपाध्याय विद्या पीठ, राजपूत स्टील वर्क्स के पास मैदान में पार्किंग बनाई गई हैं। यदि उक्त पार्किंग भर जाती हैं तो वाहनों को अयोध्यापुरी कालोनी की सड़कों पर खड़ा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed