फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wife rejected her husband after becoming Lekhpal in Jhansi

ज्योति मौर्य जैसा मामला: लेखपाल बनते ही पत्नी ने पति को ठुकराया, युवक ने लगाई गुहार... दोनों ने की थी लव मैरिज

Wed, 10 Jul 2024 07:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 10 Jul 2024 07:10 PM IST
सार

दो साल पहले जब लेखपाल की वैकेंसी आई थी, तब उसने पत्नी का फार्म भरवाया था। इसमें पत्नी का चयन हो गया। लेखपाल बनने के बाद पत्नी के व्यवहार में बदलाव आने लगा।

विज्ञापन
Wife rejected her husband after becoming Lekhpal in Jhansi
लेखपाल बनने के बाद महिला ने पति को ठुकराया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीसीएस ज्योति मौर्या के बहुचर्चित मामले की तरह का एक मामला झांसी में भी सामने आया है। बुधवार को लेखपालों के नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान एनआईसी पहुंचे युवक का कहना है कि लेखपाल बनने के बाद उसकी पत्नी ने उसे ठुकरा दिया। शादी की तस्वीरों के साथ वह यहां पहुंचा था। उसने अफसरों से भी गुहार लगाई, हालांकि इस मामले में उसकी मदद करने से अफसरों ने फिलहाल हाथ खड़े कर दिये।

विज्ञापन

कोतवाली के नई बस्ती मोहल्ला निवासी नीरज विश्वकर्मा का आरोप है कि सरकारी नौकरी मिलते ही पत्नी ने उससे दूरियां बना ली। उसका कहना है तीन साल पहले उन दोनों ने परिवार से बगावत करके प्रेम विवाह किया था। वह कार पेंटिंग करने का काम करता है जबकि युवती पढ़ाई कर रही थी। उस समय दोनों के बीच प्रेम परवान चढ़ा। जब यह बात युवती के परिजनों को मालूम चली तब उन्होंने विरोध किया। तब तक दोनों साथ में जीने-मरने की कसमें खा चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने घर से भागकर ओरछा के मंदिर में शादी रचा ली। युवक का कहना है कुछ समय तक दोनों साथ रहे। इसके बाद युवती अपने परिजनों के पास चली गई। वह युवती की पढ़ाई में पैसों से मदद करता रहा। दो साल पहले जब लेखपाल की वैकेंसी आई तब उसने पत्नी का फार्म भरवाया। इसमें पत्नी का चयन हो गया। लेखपाल बनने के बाद पत्नी के व्यवहार में बदलाव आने लगा। उसके ससुराल के लोगों ने भी पत्नी को समझाया कि वह अब लेखपाल है, पेंटिंग करने वाले से दूर रहे।

विज्ञापन

उनकी बातों में आकर पत्नी ने उससे दूरी बना ली। मोबाइल पर भी बात नहीं करती। कई बार जब उसने मिलने की कोशिश की तब उसके परिजनों ने उसे धमकाया। शादी के फोटो और वीडियो लेकर पुलिस से गुहार लगाई लेकिन, मदद नहीं मिली। बुधवार को एनआईसी में जब लेखपालों को नियुक्ति पत्र वितरित किये जा रहे थे, उसी दौरान नीरज भी वहां पहुंच गया। उसने डीएम से भी गुहार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed