फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wife Refused To private moments husband threw her from roof dark truth of love and hate In Jhansi

UP: पत्नी ने संबंध बनाने से किया इनकार तो पति बना क्रूर, फिर सामने आया तीन साल पहले हुई लव मैरिज का स्याह सच

Wed, 29 Oct 2025 02:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 29 Oct 2025 02:24 PM IST
सार

झांसी में पति ने विवाहिता को छत से फेंक दिया। पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने संबंध बनाने से इनकार कर दिया था। घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी है।

विज्ञापन
Wife Refused To private moments husband threw her from roof dark truth of love and hate In Jhansi
झांसी में पति ने पत्नी को छत से फेंका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में प्रेम के रिश्ते में विश्वासघात और क्रूरता का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने समाज को झकझोर कर रख दिया है। मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक 26 वर्षीय विवाहिता को उसके ही पति ने ऐसी सजा दी कि उसने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। 
विज्ञापन


दरअसल, तीन साल पहले मंदिर में प्रेम विवाह करने वाले दंपती के बीच अब दरार आ गई है। मऊरानीपुर थाना इलाके में रहने वाले युवक ने अपनी पत्नी को घर की छत से नीचे फेंक दिया, महिला का इतना कसूर था कि उसने संबंध बनाने से इनकार कर दिया था। 
विज्ञापन


घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी है। फिलहाल गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है, उसका इलाज चल रहा है। 
 
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, ग्राम स्यावरी निवासी महिला को गांव के ही युवक से प्यार हो गया। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग काफी दिन तक चला। एक दिन युवक महिला के घर उससे मिलने आया, तभी घर वालों ने उन्हें पकड़ लिया। 
 
विज्ञापन

इसके बाद दोनों की मंदिर में शादी करा दी गई। शुरुआती एक साल तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन धीरे-धीरे पति का व्यवहार बदलने लगा। वह अक्सर घर से बाहर रहने लगा और जब भी घर आता तो पत्नी के साथ मारपीट करता।
विज्ञापन

क्रूरता की हदें पार
महिला ने बताया कि दो दिन पहले ही उसका पति घर आया था। मंगलवार को उसने फिर से मारपीट की और जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो पति उसे घर की छत पर ले गया और बेरहमी से धक्का दे दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे घायल अवस्था में मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed