फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wife murdered by slitting throat with an ax for abusing her

Jhansi News: अपशब्द बोलने पर कुल्हाड़ी से गला काटकर पत्नी की हत्या

Fri, 04 Oct 2024 05:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Wife murdered by slitting throat with an ax for abusing her
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी /गरौठा। गरौठा थाना इलाके में आपसी विवाद के बीच युवक ने कुल्हाड़ी से गला काटकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। परिजन की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

गरौठा के ग्राम भगवंतपुरा मडईंयन निवासी छिदामी अहिरवार उर्फ भांते का बुधवार की रात पत्नी मीरा से विवाद हो गया था। इस दरम्यान पत्नी ने उससे कुछ अपशब्द बोल दिए। इससे गुस्साए छिदामी ने आंगन में रखी कुल्हाड़ी पत्नी की गर्दन में मार दी, जिससे उसकी गर्दन कट गई। चीख-पुकार सुनकर महिला का पुत्र गोलू जाग गया। उसके शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। वे आनन-फानन उपचार के लिए महिला को मेडिकल कॉलेज लेकर आए, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed