{"_id":"6295193f7cba70106a2fca81","slug":"wife-hanged-after-dispute-with-husband-jhansi-news-jhs2218328189","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से विवाद के बाद पत्नी ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से विवाद के बाद पत्नी ने लगाई फांसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। थाना प्रेमनगर के बिजौली इलाके में पति से विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगा ली। पति रात भर शव को लेकर कमरे के अंदर बैठा रहा। सोमवार सुबह पड़ोसियों को घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उधर, मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।
सिमरा गांव निवासी मंगल पाल के मुताबिक दो साल पहले उसने अपनी बेटी सपना (21) का विवाह बबीना के मथुरापुरा इलाका निवासी राहुल पुत्र हन्नू के साथ किया था। शादी केबाद राहुल पत्नी को लेकर बिजौली आ गया। राहुल एक क्रशर मेें मजदूरी करता है। रविवार रात राहुल शराब पीकर घर लौटा। इसके लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। गुस्से में राहुल घर से बाहर चला गया। करीब एक घंटे बाद जब वह लौटा तब सपना कमरे में फंासी के फंदे पर लटकी हुई थी। यह देखकर राहुल बदहवास हो गया। उसने शव को फंदे से नीचे उतारा। उसके बाद शव के साथ पूरी रात घर के अंदर बैठकर रोता रहा। सोमवार सुबह जब पड़ोसियों ने रोने की आवाज सुनी तब उनको घटना पता चली। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सपना के पिता समेत अन्य परिजन भी आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर, सपना के पिता मंगल का कहना है कि दहेज के लिए उसे परेशान किया जाता था। उससे पलंग, सोफा, कूलर आदि की मांग की जाती थी। मंगल ने दहेज के लिए सपना की हत्या करने का आरोप लगाया। उधर, प्रेमनगर इंस्पेक्टर संजय शुक्ला का कहना है कि अभी परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।