फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wife gets corona, CO Sadar Manish Chandra Sonkar resigns after not getting leave in jhansi

बेबस: पत्नी को कोरोना हुआ तो मांगी छुट्टी, नहीं मिली तो सीओ ने व्हाट्सएप पर ही भेज दिया इस्तीफा

Tue, 04 May 2021 09:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 04 May 2021 09:15 AM IST
सार

सीओ मनीष झांसी में सरकारी आवास में पत्नी एवं चार साल की बेटी के साथ रहते हैं। सीओ के मुताबिक 30 अप्रैल को उनकी पत्नी को कोरोना संक्रमण हो गया। घर में अकेले होने से पत्नी की देखरेख के लिए उन्होंने एक से छह मई के लिए अवकाश मांगा लेकिन, अवकाश स्वीकृत नहीं हुआ। 

विज्ञापन
Wife gets corona, CO Sadar Manish Chandra Sonkar resigns after not getting leave in jhansi
एसएसपी रोहन पी कनय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना से पत्नी के संक्रमित होने के बाद अवकाश स्वीकृत न होने से नाराज सीओ सदर मनीष चंद्र सोनकर ड्यूटी पर न लौटकर एसएसपी रोहन पी कनय को इस्तीफा भेज दिया। पत्नी के संक्रमित होने के बाद सीओ मनीष बिना अवकाश स्वीकृत कराए घर चले गए थे। 
विज्ञापन


चुनाव ड्यूटी करने भी वह नहीं पहुंचे। एसएसपी के तलब करने पर सीओ ने उनको व्हाट्सएप पर अपना इस्तीफा लिखकर भेज दिया। एसएसपी ने इसे अनुशासनहीनता बताते हुए उनके लिए डीओ लेटर जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


वर्ष 2005 बैच के पीपीएस अधिकारी मनीष सोनकर डेढ़ साल पहले ही झांसी में तैनात हुए थे। करीब दो माह पहले उनको सीओ का चार्ज मिला। सीओ मनीष यहां सरकारी आवास में पत्नी एवं चार साल की बेटी के साथ रहते हैं। सीओ के मुताबिक 30 अप्रैल को उनकी पत्नी को कोरोना संक्रमण हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में अकेले होने से पत्नी की देखरेख के लिए उन्होंने एक से छह मई के लिए अवकाश मांगा लेकिन, अवकाश स्वीकृत नहीं हुआ। इसी बीच उनकी ड्यूटी मतगणना के लिए भोजिला मंडी में लगा दी गई। सीओ के मुताबिक उन्होंने चुनावी ड्यूटी के लिहाज से सारी व्यवस्थाएं बना दी। 
 

उसके बाद दो मई को उन्होंने फिर अवकाश मांगा लेकिन, अवकाश स्वीकृत नहीं हुआ। पत्नी की हालत खराब होने की वजह से वह ड्यूटी पर नहीं आए। उसके बावजूद उनको ड्यूटी पर आने के लिए लगातार मजबूर किया जा रहा था। एसएसपी रोहन पी कनय ने भी मोबाइल फोन पर उनको वापस ड्यूटी पर आने के लिए कहा। 

उन्होंने इस पर असमर्थता जताते हुए इस्तीफा देने की बात कही। उसके बाद सीओ मनीष ने एसएसपी के व्हाटसएप पर ही इस्तीफा लिखकर भेज दिया। उधर, एसएसपी का कहना है कि मनीष चंद्र घर से अतिरिक्त फालोअर हटाए जाने से नाराज थे। 

ड्यूटी में भी लापरवाही बरती। तलब करने पर उन्होंने इस्तीफा लिखकर भेज दिया। उनके इस्तीफे को पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। उधर, इस वाकये के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। मातहतों के बीच सारे दिन इसको लेकर चर्चा चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed