फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   While returning from bank minor crushed by a truck and died in jhansi

यूपी: लुटेरों का पीछा कर रहे 17 साल के नाबालिग की मौत, मां से 67 हजार लूटकर भाग रहे थे बाइक सवार बदमाश

Mon, 05 May 2025 09:41 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: विकास कुमार Updated Mon, 05 May 2025 09:41 PM IST
सार

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि मां-बेटे जब पैसा निकालकर बाहर आ रहे थे तब बदमाश पीछे लग गए थे। 

विज्ञापन
While returning from bank minor crushed by a truck and died in jhansi
मृतक प्रेम नारायण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार दोपहर यूपी के झांसी स्थित चिरगांव बाइपास के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने किशोर को कुचल दिया। हादसे में किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। किशोर की मौत ने मां को बदहवास कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस आरोपी चालक को तलाश रही है। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन


मोंठ के अमरा गांव निवासी ओमवती पत्नी गोविंद सिंह अपने बेटे प्रेम नारायण (16) के साथ सोमवार को बैंक ऑफ बड़ौदा की स्थानीय शाखा में पैसा निकालने गई थी। मां-बेटे 67 हजार रुपये बैंक से निकालकर वापस लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर करीब 12:35 बजे दोनों जैसे ही चिरगांव बाइपास के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। सड़क पर सिर के बल गिरने से प्रेमनारायण को गहरी चोट आ गई। उसकी मौके पर मौत हो गई जबकि मां ओमवती घायल हो गई। सूचना पर चिरगांव थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी के मुताबिक ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन


परिजनों ने पैसा छीनने का लगाया आरोप
हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि मां-बेटे जब पैसा निकालकर बाहर आ रहे थे तब बदमाश पीछे लग गए थे। प्रेम नारायण के चचेरे भाई अरविंद ने आरोप लगाते हुए पैसों से भरा बैग छीन लिया गया था। इससे ओमवती नीचे गिर पड़ी। प्रेम नारायण के बदमाशों का पीछा करने पर हादसा हो गया। पुलिस उनके आरोप की छानबीन कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed