फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Whether I stay or not...you remain happy in life.

Jhansi News: मैं रहूं या न रहूं...लाइफ में तुम खुश रहना

Thu, 14 Dec 2023 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Whether I stay or not...you remain happy in life.
प्रेमिका ने पुलिस को बताया-होटल के कमरे से बाहर आने से पहले फैजल ने उससे यही कहा था
विज्ञापन

बोली-सात महीने तक खत्म रहे दोनों के बीच संबंध, एक महीने पहले से दोबारा शुरू हुई थी बात

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मैं रहूं या न रहूं... लाइफ में तुम खुश रहना, यह आखिरी शब्द फैजल के थे, जो उसने प्रेमिका से होटल के कमरे से बाहर आने से पहले कहे थे। यह बात फैजल की प्रेमिका ने पुलिस को बताई है।
प्रेमिका का कहना है कि फैजल की शादी के बाद उन दोनों के बीच सात महीनों तक बातचीत एकदम बंद थी। महीने भर पहले ही बातचीत शुरू हुई थी। होटल से जल्दी निकलने की बात पर फैजल नाराज हो गया था, इसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन

बुधवार को होटल एंब्रोसिया के दूसरे तल पर स्थित कमरा नंबर 202 में युवक फैजल उर्फ फैजू अपनी प्रेमिका के साथ ठहरा था। करीब चार घंटे बाद प्रेमिका ने युवक के आत्महत्या कर लेने की सूचना होटल स्टाफ को दी। प्रेमिका ने स्टाफ को शव फंदे से उतारने के लिए बुलाया था, लेकिन स्टाफ ने शव उतारने से मना कर दिया और तुरंत पुलिस बुला ली। पुलिस ने शव उतारकर प्रेमिका व स्टाफ से पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि जब युवती से पूछताछ की गई तो उसका कहना था कि दोपहर तकरीबन दो बजे जब वह होटल के कमरे से बाहर आ रही थी तो फैजल ने उससे कहा था.. मैं रहूं या न रहूं, लाइफ में तुम खुश रहना। प्रेमिका ने बताया कि उसके यह शब्द उसे खटके थे। इस पर उसने फैजल से भी साथ चलने को कहा था, लेकिन वह नहीं माना। जैसे ही वह कमरे से बाहर निकलकर होटल की सीढ़ी पर पहुंची, इसी दरम्यान कमरे से उसे आहट आई। इस पर वह वापस कमरे की ओर गई। लेकिन, दरवाजा बंद था, जिसे वह मुश्किल से खोल पाई। प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि अंदर पहुंचते ही फैजल उसके दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बोली-फैजल की शादी के बाद से खत्म कर दिए थे संबंध
प्रेमिका ने पुलिस को यह भी बताया है कि फैजल से उसके तीन साल से ताल्लुकात थे। लेकिन, अप्रैल में फैजल की शादी के बाद से उसने उससे संबंध खत्म कर दिए थे। यहां तक कि सिम तक बदल ली थी, ताकि फैजल उसे फोन न कर सके। लेकिन, महीने भर पहले फैजल ने किसी तरह उसका नया नंबर हासिल कर लिया था और वह उसे फोन करने लगा था। वह मिलने का दबाव बना रहा था। मना करने पर वह उसकी और अपनी पुरानी फोटो वायरल करने की धमकी देता था। साथ ही कहता था कि वह उसके घर पहुंचकर परिवार के लोगों को सब बता देगा। फैजल की इस धमकी से वह डरी हुई थी और उसके कहने पर होटल में उससे मिलने पहुंची थी। प्रेमिका ने बताया कि वह फैजल के साथ होटल के कमरे में तकरीबन चार घंटे तक रही। देर हो जाने की वजह से वह घर जाना चाहती थी। उसने फैजल से कहा था कि वह आगे कभी उससे नहीं मिलेगी। इसी को लेकर उसकी फैजल से अनबन हो गई थी और उसके कमरे से बाहर आते ही उसने फांसी लगा ली।
0000000
फैजल के दोस्त ने पहुंचाया था होटल
युवती ने बताया कि उसे फैजल के दोस्त ने होटल पहुंचाया था। दोस्त उसे जीआईसी के पास से बाइक पर बैठाकर होटल ले गया था। फैजल पहले से ही होटल में मौजूद था। होटल पहुंचते ही फैजल सीधा उसे कमरे में ले गया। उसने कमरा पहले से ही बुक करा रखा था। होटल में उसका पहचान पत्र भी नहीं लिया गया था। घटना के बाद उससे आधार कार्ड जमा कराया गया था।
000000

भाई बोला-फैजल के शरीर पर मिले चोट के निशान, मेरे भाई की हत्या हुई है
घटना की जानकारी लगने पर बड़ी संख्या में फैजल के परिजन होटल पहुंच गए थे। इसके बाद परिवार की महिलाएं भी मौके पर गईं। उन्होंने होटल एंब्रोसिया के सामने से गुजरी सड़क पर जाम लगा दिया। उनका आरोप था कि फैजल ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या की गई है। फैजल के भाई अजहर ने बताया कि फैजल के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। इसके अलावा उसके शव के घुटने जमीन को छू रहे थे। मौके की परिस्थितियों से साफ जाहिर है कि उसने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या कर शव को फंदे पर टांगा गया है। भाई ने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
---
वर्जन
होटल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और भी स्पष्ट हो जाएगी। मृतक के परिजनों की ओर से शिकायत आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, एसपी सिटी
0000000
ट्रांसपोर्ट पर करता था काम
फैजल ट्रांसपोर्ट पर ट्रकों में माल चढ़ाने व उतारने का काम करता था। वह दो भाइयों में बड़ा था, जबकि उसकी तीन बहनें भी हैं। पिता मुन्ना सब्जी का ठेला लगाता है और भाई गाड़ियों की कमानी का मैकेनिक है। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है। फैजल की पत्नी बेसुध हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed