फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Where will it rain in Bundelkhand and where is there a possibility of drought? Monitoring will be done from Jhansi

Jhansi News: बुंदेलखंड में कहां बरसेगा पानी कहां सूखे की आशंका झांसी से होगी निगरानी

Mon, 30 Jun 2025 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Where will it rain in Bundelkhand and where is there a possibility of drought? Monitoring will be done from Jhansi
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। दिगारा में क्षेत्रीय आपदा प्रतिक्रिया केंद्र बनकर तैयार हो गया है। जुलाई में इसे हैंडओवर किया जा सकता है। इसके जरिये बुंदेलखंड के सभी सात जिलों में होने वाली प्राकृतिक आपदाओं की निगरानी की जाएगी। अतिवृष्टि या सूखे की आशंका पर मौसम का पूर्वानुमान भी जारी किया जाएगा। इससे किसानों को खेती की तैयारी में काफी मदद मिलेगी।शासन की ओर से ढाई करोड़ की लागत से राज्य आपदा एवं राहत विभाग के इस केंद्र के निर्माण को मंजूरी दी गई थी। इसके बाद कानपुर रोड पर दिगारा मौजा में 0.120 हेक्टेयर जमीन चिह्नित कर केंद्र का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। केंद्र निर्माण का उद्देश्य था कि बुंदेलखंड में अक्सर सूखा या पानी की कमी की बनी रहती है, जो इस क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं में शामिल है। बारिश के कई सालों के आंकड़े देखें तो मानसून के दौरान पर्याप्त वर्षा नहीं होने से कृषि और जल संसाधन संबंधी गंभीर चुनौतियां उत्पन्न हो जाती हैं। इससे फसलें और आजीविका दोनों पर असर पड़ता है। लंबे समय तक पानी की कमी से फसल को नुकसान भी होता है।अब केंद्र बन जाने से इन समस्याओं को दूर करने का प्रयास तेजी से होगा। अगर किसान को अतिवृष्टि आदि से फसल नुकसान होता है तो उसकी रिपोर्ट भी जल्द भेजकर मुआवजा दिलवाया जाएगा। इसके अलावा मौसम का सटीक पूर्वानुमान भी समय-समय पर बताया जाएगा। अभी केंद्र में फर्नीचर की स्थापना के लिए शासन से बजट की मांग की गई है। इसके बाद उपकरण भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed