{"_id":"617c5b34737a74007b4570b4","slug":"when-the-son-was-caught-for-the-third-time-the-father-took-the-suicidal-step-jhansi-news-jhs2077776141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्र को तीसरी बार पकड़ कर लाईपुलिस तो पिता ने उठा लिया आत्मघाती कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुत्र को तीसरी बार पकड़ कर लाईपुलिस तो पिता ने उठा लिया आत्मघाती कदम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर। नगर के मोहल्ला लाङ़गंज में घटी आत्मदाह की घटना की जड़ में जमीन का विवाद है। विवाद विगत एक माह से चल रहा है। इस मामले में पीड़ित के पुत्र विनय गुप्ता ने चौकी में पुलिस अधिकारियों के समक्ष बताया कि जहां वह प्रधानमंत्री आवास बना रहा है, वह उसकी जमीन है तथा उसके पास कागज हैं। इस पर किसी प्रकार का झगड़ा न हो इसलिए समझौता करके उसने आधी जमीन विपक्षियों को पहले ही दे दी थी, फि र भी विपक्षी मकान नहीं बनाने दे रहे हैं। विपक्षियों के इशारे पर पुलिस उसे तीसरी बार चौकी ले आई। पुलिस इस मामले में उससे सुविधा शुल्क भी ले चुकी है, इसके बाद भी उसने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप लगाया है कि विपक्षी पैसे वाले होने की वजह से पुलिस उनका साथ दे रही है तथा विनय को बार-बार पकड़ लेती है। आज भी पुलिस उसे जबरन पकड़कर चौकी ले आई। यदि पुलिस उसके साथ न्याय करती तो यह घटना नहीं घटती। उसने पुलिस अफसरों के सामने कहा कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तथा विपक्षियों को सजा नहीं मिली तो वह भी आत्मदाह करेगा। कई बार वह आपबीती बताई पर उसकी कोई सुनता नहीं है। इस दौरान कुछ देर के लिए वह सड़क पर लेट गया था। पीड़ित की पत्नी रामश्री गुप्ता भी अधिकारियों के समक्ष घटी घटना की जानकारी देती रही तथा विपक्षियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करती रही।
भीड़ में मौजूद लोगों ने की पुलिस से हुई झड़प
आज इस घटना को लेकर चौकी प्रांगण में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे तथा कई बार पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा विपक्षियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी इस आश्वासन पर भीड़ शांत हो गई। उपस्थित भीड़ ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर में जुआ, सट्टा, अवैध शराब का धंधा करने वालों से पुलिस वसूली पुलिस कर रही है तथा पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। लोगों ने चौकी प्रभारी समेत स्टाफ को हटाने की मांग अधिकारियों से की है। अधिकारियों ने
आश्वासन देते हुए कहा कि वह अन्याय नहीं होने देंगे। अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।