फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   When the husband saw her in an objectionable position, the wife committed suicide out of remorse

Jhansi News: पति ने आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो पत्नी ने आत्मग्लानि में दे दी जान

Sat, 30 Sep 2023 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
When the husband saw her in an objectionable position, the wife committed suicide out of remorse
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रक्सा थाना इलाके में पति द्वारा गांव के ही एक व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने पर महिला ने विषाक्त का सेवन कर लिया। शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पति की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
ग्राम रक्सा के नयाखेड़ा ढिकौली निवासी प्रदीप सिंह राजपूत की पत्नी किरण राजपूत (38) ने बुधवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। यहां शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पति ने आरोप लगाया है कि बुधवार की शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे वह एक व्यक्ति की सूचना पर खातीबाबा मंदिर के पास खेत पर बने कुएं पर गया था। वहां पत्नी किरण को गांव के ही कालका उर्फ कल्ला राजपूत के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। पति ने बताया कि उसके ललकारने पर कालका और पास में मौजूद ज्ञानसिंह राजपूत गाली-गलौज करते हुए धमकी देते हुए भाग गए। इसके बाद घर आकर पत्नी ने आत्मग्लानि में जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसके दूसरे दिन कालका के चाचा हरदयाल और उसके भाई राजेश ने घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पति की शिकायत पर पुलिस ने कालका उर्फ कल्ला राजपूत, राजेश राजपूत, ज्ञान सिंह राजपूत और हरदयाल राजपूत पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहीं, घटना के बारे में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला के अवैध संबंध गांव के एक व्यक्ति से थे। दोनों को महिला के पति ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसी आत्मग्लानि में महिला ने विषाक्त का सेवन कर लिया था, जिसकी उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में किसी से नहीं मिला पा रही थी नजर
झांसी। पति द्वारा एक व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने के बाद किरण खेत से घर आ गई थी। घर आकर उसने भैंसें लगाईं और अन्य कामकाज किया। लेकिन, इस दरम्यान वह आत्मग्लानि में किसी से नजर नहीं मिला रही थी। कामकाज के दौरान ही उसने विषाक्त का सेवन कर लिया। रात में हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। बता दें कि मृतका के पंद्रह और बारह साल के दो बेटे हैं। मां की मौत के बाद से दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed