फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   When the family members interrupted to meet the girlfriend, the young man committed suicide by consuming poison.

घर वालों ने प्रेमिका से मिलने पर टोका तो युवक ने जहर खाकर दे दी जान

Fri, 07 Jan 2022 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
When the family members interrupted to meet the girlfriend, the young man committed suicide by consuming poison.
झांसी। शादीशुदा युवक को घर वालों ने प्रेमिका से मिलने पर टोका तो युवक ने जहर खाकर जान दे दी। जहर खाने की बात उसने अपने एक दोस्त को फोन पर बताई। दोस्त तत्काल उसके पिता को साथ लेकर पहुंच गया। युवक को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया जहां बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि युवक गांव में ही जनसुविधा केंद्र का संचालन करता था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राहुल शुक्ला (30) पुत्र नरेश शुक्ला निमौनी टिकोला में जनसेवा केंद्र चलाता था। उसके पिता नरेश बिजली विभाग में संविदा पर मीटर रीडर का काम करते हैं। राहुल का करीब दस वर्ष पहले विवाह हो चुकाल है। घर में एक बेटा, बेटी के अलावा पत्नी दीपिका है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पिछले साल बंगरा ब्लॉक में एक सर्वे का काम राहुल को मिला था। उसने इस कार्य में 13 युवक-युवतियों को लगाया था। इनमें से एक युवती के साथ उसकी घनिष्ठता हो गई। सर्वे का काम खत्म होने के बाद भी युवती जनसेवा केंद्र में आने-जाने लगी। यह देखकर राहुल को उसके घरवालों ने फटकारा। परिजनों का कहना है कि जनसेवा केंद्र से जो पैसा मिलता था, राहुल उसे घर में खर्च नहीं करता था। पिछले तीन महीने के दौरान उसने ई-श्रम कॉर्ड बनाकर मोटी कमाई की लेकिन, यह पैसा भी उसने घर में नहीं दिया। कुछ दिन पहले राहुल उस युवती से फिर मिलने गया था। यह बात राहुल के घर वालों को मालूम चली तब परिवार वालों ने उसे फिर फटकारा। इस टोका-टाकी से राहुुल नाराज था। बुधवार सुबह वह अपने जनसेवा केंद्र में बैठा था। वहीं उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने की बात राहुल ने अपने दोस्त धर्मेद्र को फोन पर बताई। यह सुनकर धर्र्मेद्र घबरा उठा। उसने तुरंत राहुल के पिता को इसकी सूचना दी। सभी तुरंत जनसेवा केंद्र पहुंचे। यहां राहुल अचेतावस्था में पड़ा हुआ था। परिवार के लोग उसे लेकर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज पहुंचे। गंभीर हालत में उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, राहुल की मौत की खबर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed