फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   When she stopped drinking alcohol, the auto driver beat her to death

शराब पीने से रोका तो ऑटो चालक ने मां को पीट-पीटकर मार डाला

Fri, 17 Dec 2021 10:06 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
When she stopped drinking alcohol, the auto driver beat her to death
झांसी। शराब पीने से रोकने पर एक ऑटो चालक ने अपनी बूढ़ी मां को पीट-पीटकर मार डाला। रक्सा थाना क्षेत्र में हत्या की यह वारदात बृहस्पतिवार की रात की बताई जा रही है। परिवार वालों को शुक्रवार की दोपहर में जानकारी हुई। इस मामले में मृतका के छोटे बेटे ने अपने बड़े भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

निवाड़ी के देवरीकला के मूल निवासी गजोधर राय पिछले कई सालों से अपने परिवार के साथ अपनी ससुराल रक्सा थाना इलाके के ग्राम डोमागोर में रहते हैं। गजोधर के दो पुत्रों में से एक विनोद उनके साथ गांव के बाहर खेत पर रहता है। जबकि, दूसरा पुत्र मनोज राय अपनी मां कली (61) के साथ गांव के घर में ही रहता था। पास में ही महिला के भाई रामप्रसाद व जगदीश रहते हैं। मनोज ऑटो ड्राइवर है और शराब पीने का आदी है। ऑटो चलाने में होने वाली कमाई को वह शराब का शौक पूरा करने में उड़ा देता था। घर में वो पैसा नहीं देता था। इसे लेकर उसका रोजाना पत्नी और मां से विवाद होता था। रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर उसकी पत्नी तीन महीने पहले उसे छोड़कर चली गई थी। अपने दो साल के बच्चे को मनोज और उसकी मां के पास छोड़ गई थी। बृहस्पतिवार की रात भी मनोज और उसकी मां के बीच घर के भीतर जमकर झगड़ा हुआ था। मां ने उसे शराब पीने पर टोका था। इसे लेकर विवाद बढ़ा गया और मनोज ने पिर्टाई कर दी। जिससे कली की मौत हो गई। परिवार वालों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर तक जब कली नजर नहीं आई, तो पास में रहने वाले भाई रामप्रसाद व जगदीश ने घर में जाकर देखा। वहां उसकी लाश पड़ी हुई थी। मुंह से खून आ रहा था और शरीर पर भी चोट के निशान थे, जबकि मनोज मौके से गायब था। जानकारी होने पर मृतका का पति और दूसरा पुत्र विनोद भी मौके पर पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाई विनोद की तहरीर पर मनोज के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मनोज की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मनोज के पक्ष में खड़ी हो जाती थी मां
झांसी। शराब के नशे में धुत होकर मां, पत्नी और परिवार के अन्य लोगों के साथ झगड़ा करना मनोज की रोजाना की बात थी। झगड़ा बढ़ने पर अक्सर आसपास रहने वाले लोग बीच-बचाव के लिए आ जाते थे। मनोज पड़ोसियों से भी उलझ जाता था। इस दरम्यान जब कोई मनोज का किसी पड़ोसी से झगड़ा हो जाता था, तो बचाव में उसकी मां उतर आती थी। मां कली मनोज से बेहद प्यार करती थी। यही वजह है कि मनोज उसके साथ ही रहता था। किसी ने सोचा भी नहीं था कि मनोज एक दिन अपनी मां का ही कत्ल कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed