फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   When questions were asked on Dinesh Khatik, Nandi left the press conference.

दिनेश खटीक पर पूछे गए सवाल तो नंदी प्रेसवार्ता ही छोड़कर चले गए

Thu, 21 Jul 2022 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
When questions were asked on Dinesh Khatik, Nandi left the press conference.
झांसी। यूपी के मंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफा देने के बाद बुधवार को पूरे प्रदेश में सियासी गहमागहमी बढ़ी रही लेकिन जब झांसी आए कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से इस बारे मेें सवाल पूछा गया तब कैबिनेट मंत्री हाथ जोड़कर प्रेस कांफ्रेंस छोड़कर उठ गए। करीब आधे घंटे तक कबीना मंत्री जनपद के लिए तय की गई सौ दिनी कार्ययोजना की रिपोर्ट पढ़ते रहे। जब सवाल-जवाब की बारी आई तब मंत्री नंदी ने एक दो सवालों के जवाब दिए। इसी बीच पत्रकारों ने मंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफा को लेकर सवाल पूछने शुरू कर दिए। तबादलों में हुई गड़बड़ी के सवाल भी दागे गए। इन सवालों का जवाब देने को प्रभारी मंत्री नंदी राजी नहीं हुए। अचानक वह पत्रकार वार्ता बीच में छोड़कर उठ गए। मंत्री नंदी का कहना था कि वह अभी सिर्फ सौ दिनी कार्य योजना पर ही चर्चा करने आए हैं। दूसरे सवालों का जवाब अभी नहीं देंगे। पत्रकारों ने भीषण विद्युत कटौती को लेकर भी सवाल पूछने की कोशिश की। पत्रकारों ने बिजली विभाग के आंकड़ों को बोगस बताया लेकिन, प्रभारी मंत्री ने उसका भी कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

झांसी। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने योगी टू में अपराधियों का पूरी तरह सफाया हो जाने का दावा किया है। सौ दिन की कार्य योजना के समापन पर बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने जनपद में हुए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। कहा कि अपराधियों का सफाया किया जा रहा है। योगी टू में इन अपराधियों का कोई अस्तित्व नहीं बचेगा।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में कैबिनेट मंत्री ने सौ दिन की कार्ययोजना के बारे में कहा किहर विभाग के लिए अलग-अलग लक्ष्य तय थे। हर विभाग ने लक्ष्य के मुताबिक काम पूरा किया है। पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ व्यापक पैमाने पर अभियान चलाया। सौ दिन मेें गैंगस्टर एवं संपत्ति जब्तीकरण की 33 कार्रवाई करते हुए कुल 1,21,16,46,470 रुपये की संपत्ति जब्त की गई। चार अपराधियों के खिलाफ एनएसए जबकि 250 चिन्हित टॉप टेन के अपराधियों में 66 जेल भेजे गए। कैबिनेट मंत्री नंदी ने दावा किया कि जनपद में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के सापेक्ष 23.20 घंटे औसत विद्युत आपूर्ति हुई। तहसील स्तर पर निर्धारित रोस्टर 22.30 घंटे के मुकाबले 19.06 घंटे एवं ग्रामीण इलाकों में 17.23 घंटे बिजली दी गई। पत्रकार वार्ता के दौरान महापौर रामतीर्थ सिंघल, गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, एसएसपी शिवहरी मीना, सीडीओ शैलेष कुमार समेत सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार फिसली प्रभारी मंत्री की जुबान, मुस्कराने लगे अफसर
उपलब्धियों का खाका पेश करते समय प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता की जुबान दो बार फिसली। जिले की कानून व्यवस्था पर चर्चा करते हुए मंत्री नंदी टॉप टेन में अपराधियों को चिन्हित करने की जगह अधिकारी कह बैठे। इसी तरह अपराधियों की गिरफ्तारी करने की जगह अधिकारियों की गिरफ्तारी करने की बात बोल बैठे हालांकि जल्द ही उनको इसका अहसास भी हो गया वहीं, मौजूद अधिकारी यह सुनकर मुस्कुराने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed