फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wheat will be bought from small farmers every Friday

हर शुक्रवार छोटे किसानों से खरीदा जाएगा गेहूं

Mon, 01 May 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 May 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
Wheat will be bought from small farmers every Friday
wheet purchese centre - फोटो : demo
दिक्कतों को देखते हुए अब छोटे किसानों से गेहूं खरीदने का दिन तय कर दिया गया है। इनसे हर शुक्रवार गेहूं खरीदा जाएगा और इसके लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने बीते रोज गल्ला मंडी में गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया था। उन्होंने निर्देश दिए थे कि छोटे किसानों को गेहूं बेचने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इसके लिए अलग से दिन तय कर दिया जाए, ताकि वह आसानी से गेहूं बेच सकें। डिप्टी आरएमओ धनंजय सिंह ने बताया कि छोटे किसानों के लिए शुक्रवार का दिन तय कर दिया गया है। अब छोटे किसान शुक्रवार को आकर आसानी से अपना गेहूं बेच सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार गेहूं की बंपर पैदावार हुई है, इसका असर खरीद केंद्रों पर दिखाई दे रहा है। अब तक 3.66 लाख क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। झांसी जिला में गेहूं खरीद बेहतर चल रही है। झांसी में हुई गेहूं की खरीद प्रदेश में तीसरे नंबर पर चल रही है। पहला स्थान शाहजहांपुर जिला का है और दूसरे स्थान पर लखीमपुर खीरी जिला चल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि गेहूं खरीद में अभी और बढ़ोत्तरी होगी। बता दें कि खरीद केंद्रों पर गेहूं का समर्थन मूल्य 1,625 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि बाजार में गेहूं 1,400 से 1,450 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा है।
विज्ञापन



बारिश का असर
रविवार को हुई बारिश के कारण गेहूं की आवक कम होने के आसार हैं। ऐसे में किसान अनाज बाहर नहीं निकालते हैं। भीगने का खतरा होता है। अनुमान है कि दो से तीन दिन तक गेहूं की आवक कमजोर रह सकती है। डिप्टी आरएमओ ने कहा कि रविवार को हुई बरसात का गेहूं पर असर पड़ने की संभावना कम है। क्योंकि, गल्ला मंडियों में गेहूं टिनशेड में रखने की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed