फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   wheat out of government godown in open

बाहर ही पड़ा है 13.47 करोड़ का गेंहू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
wheat out of government godown in open
बाहर ही पड़ा है 13.47 करोड़ का गेंहू चार दिन पहले खत्म हो चुकी खरीद, अब तक गोदाम में नहीं गया सरकारी अनाज मानसूनी की आहट ने पैदा किया खतरा झांसी। गेंहू खरीद खत्म हो जाने के चार दिन बाद भी 13.47 करोड़ कीमत का करीब 6920 मैट्रिक टन सरकारी गेंहू गोदाम के भीतर नहीं रखा जा सका। पूरा गेहूं बाहर खुले में रखा हुआ है जबकि कभी भी मानसूनी बारिश आरंभ हो सकती है। पीसीएफ एवं अन्य सहकारी क्रय केंद्र पर गेंहू खरीद के बाद इनको एफसीआई गोदामों में सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी होती है। इस बार रबी सीजन में 30 जून तक गेहूं की खरीद हुई। झांसी में कुल 77 केंद्रों के जरिए 73793.31 मैट्रिक टन खरीद हुई। नियमों के मुताबिक खरीद के चौबीस घंटे के भीतर गेंहू को सुरक्षित रखना अनिवार्य होता है। यहां इसे एफसीआई गोदाम में रखा जा रहा है लेकिन, खरीदा प्रक्रिया पूरी होने के चार दिन बाद भी खरीदा गया पूरा गेंहू गोदाम में नहीं भेजा जा सका। सरकारी आकड़ों के ही मुताबिक 13.47 करोड़ रुपये कीमत का कुल 6920 मैट्रिक टन गेंहू अभी खरीद केंद्रों के पास है जबकि मानसून झांसी में दस्तक दे चुका। कभी भी यहां झमाझम बारिश शुरू हो सकती है। ऐसे में अगर बारिश हुई तब इस गेंहू के खराब हो जाने का खतरा पैदा हो जाएगा। विभागीय सूत्रों का कहना है कि एफसीआई गोदामों में क्वालिटी कंट्रोल के नाम पर जमकर मनमानी की जा रही। गोदामों के बाहर ट्रकों की कतार खड़ी रहती है लेकिन, अनाज नहीं रखा जा रहा। 00000000000000 एफसीआई प्रबंधन से बात की गई है। आंतरिक स्टॉक मिलान की कार्रवाई के चलते अभी नहीं रखा जा रहा है। जल्द ही सारा स्टॉक अंदर रखवाया जाएगा। नरेंद्र कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed