फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Weekly off day clear

दुकानों, वाणिज्य अधिष्ठानों का साप्ताहिक बंदी दिवस तय

Fri, 08 Jan 2021 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Weekly off day clear
झांसी। अलग-अलग क्षेत्रों के हिसाब से दुकानें और वाणिज्य अधिष्ठानों का साप्ताहिक बंदी दिवस वर्ष 2021 के लिए भी स्वीकृत कर दिया गया है। डीएम की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि झांसी नगर निगम क्षेत्र में सीपरी बाजार, नैनागढ़, गढ़िया फाटक (प्रेमनगर), पुलिया नंबर नौ, रक्सा में स्थित सभी दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान एवं चिरगांव, बबीना, मऊरानीपुर नगर पालिका क्षेत्र में स्थित सभी दुकानें एवं वाणिज्य अधिष्ठान का सोमवार को साप्ताहिक बंदी दिवस होगा।
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र सदर, शहर (मानिक चौक), बड़ाबाजार, मेडिकल कॉलेज, हसारी, बड़ागांव क्षेत्र में स्थित दुकानें व वाणिज्य अधिष्ठान का मंगलवार को बंदी दिवस होगा। समथर नगर पालिका क्षेत्र, टाउन एरिया कटेरा क्षेत्र में स्थित सभी दुकानें, अधिष्ठान हर सप्ताह बुधवार को बंद रहेंगे। मोंठ नगर पालिका क्षेत्र एवं टाउन क्षेत्र रानीपुर बरुआसागर, पूछ क्षेत्र में स्थित सभी दुकानें व वाणिज्य अधिष्ठान की गुरुवार, गुरसरांय नगर पालिका व टहरौली क्षेत्र में स्थित सभी दुकानें व वाणिज्य अधिष्ठानों की शनिवार, एरच टाउन क्षेत्र में स्थित सभी दुकानों, वाणिज्य अधिष्ठान, झांसी शहर में कचहरी चौराहा, जेल चौराहा पर स्थित सभी आर्म्स डीलरशिप की रविवार को साप्ताहिक बंदी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed