{"_id":"576d86154f1c1b5d48b481a0","slug":"weather-dishonest","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम बेईमान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम बेईमान
Jhansi
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
मौसम बेईमान
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मौसम बेईमान हो गया है। बारिश का इंतजार कर लोगों को लगातार गच्चा दे रहा है। प्री मानसून की शुरुआत में हुई झमाझम बारिश के बाद अब बादल एक बार फिर कन्नी काट रहे हैं, जिससे दिन में भारी उमस हो रही है। हालांकि, इसके बीच अच्छी खबर यह है कि मौसम विभाग ने 26, 27 व 28 जून को झमाझम बारिश की संभावना जताई है।
प्री मानसून की शुरुआत में 21 जून को सुबह झमाझम बारिश हुई थी। इसे मानसूनी सीजन के लिए शुभ संकेत माना जा रहा था, लेकिन इसके बाद बारिश एकदम थम गई। मौसम विभाग ने भी 23 जून से लगातार चार-पांच दिनों तक रोजाना बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन यह उम्मीद भी धूमिल पड़ गई। तीन दिन से बारिश का नामोनिशान नहीं है। दिन में मध्यम बादल तो छा जाते हैं, लेकिन वह धरती की प्यास नहीं बुझा पा रहे हैं। धूप की तपिश उमस बढ़ा देती है, जिससे दिन-रात पसीने में लथपथ गुजर रहे हैं। अब मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि 26, 27 व 28 जून को अच्छी बारिश होगी। हालांकि, इसके पहले भी बारिश की संभावना है। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार का तापमान अधिकतम 36 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को तापमान अधिकतम 34 और न्यूनतम 26 डिग्रीसेल्सिय का अनुमान है। बदली छाई रहेगी और बूंदाबांदी हो सकती है।