{"_id":"5ebaf45d8ebc3e907f18b523","slug":"weat-are-not-unloading-truck-lines-jhansi-news-jhs166590817","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों की लग रही कतार, उतारा नहीं जा रहा गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रकों की लग रही कतार, उतारा नहीं जा रहा गेहूं
विज्ञापन
झांसी। जिले में पहले से ही गेहूं खरीद की रफ्तार धीमी चल रही है। इसके साथ ही भंडारण में भी दिक्कत हो रही है। एफसीआई के डिपो पर रोज 10 से 12 ट्रकों से गेहूं उतारा जा रहा है। जबकि गोदाम के बाहर ट्रकों की कतार लग रही है।
जिले में अब तक 25 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की खरीद हो चुकी है। जबकि एफसीआई के गोदामों पर अब तक महज 12 हजार मीट्रिक टन गेहूं का भंडारण हो चुका है। बताया जाता है कि एफसीआई के गोदामों के बाहर ट्रकों की लंबी कतारें लग रही हैं। लेकिन गोदाम पर रोज औसतन 10 से 12 ट्रक उतारे जा रहे हैं। अधिकारियों की मानें तो ग्वालियर रोड स्थित गोदाम पर रोज छह ट्रक ही उतारे जा रहे हैं। जबकि डगरवाहा स्थित गोदाम पर भी इतने ही ट्रक माल उतारा जा रहा है। बताया जाता है कि गोदाम पर मजदूरों की दिक्कत के चलते भंडारण में दिक्कत आ रही है। पिछले दिनों कमिश्नर और डीएम ने बैठक के दौरान प्रवासी मजदूरों को लगाकर भंडारण का काम तेज करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक कोई कवायद नहीं की गई। वहीं गेहूं क्रय केंद्रों पर बोरों की तादाद बढ़ रही है। केंद्रों पर इतनी जगह भी नहीं है कि गेहूं का भंडारण किया जा सके। साथ ही विपणन विभाग का जोर है कि मौसम को देखते हुए गोदाम पर जल्द से जल्द गेहूं को संरक्षित करा दिया जाए। इसे लेकर एफसीआई के अधिकारियों से भी बात की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
मजदूरों की कमी के चलते ट्रकों से गेहूं उतारने में देरी हो रही है। इसे लेकर शासन को भी अवगत कराया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही भंडारण का काम तेज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
नरेंद्र सिंह, आरएफसी