फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   watter problems not resolve in kapoor tekri

कपूर टेकरी में नहीं हुआ जल संकट का समाधान

Mon, 25 Feb 2019 12:45 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Mon, 25 Feb 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
watter problems not resolve in kapoor tekri
water problems - फोटो : amarujala
शहर के कपूर टेकरी इलाके में जल संकट गहराया है। गर्मी की शुरूआत से पहले ही यहां लोग पानी के लिए परेशान हैं। जल संकट के चलते इलाके के लोगों को दूर-दराज के क्षेत्रों से पानी लाना पड़ता है। समस्या के समाधान के लिए कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

महानगर के कपूर टेकरी इलाके में हमेशा से ही जल संकट देखने को मिला है। इलाके में लगे सभी हैंडपंप खराब होने से जल संकट गहराया है। क्षेत्र में पानी की पाइपलाइन तो बिछी है लेकिन उसमें पानी आना बंद हो गया है। इलाके के लोगों ने बताया की सालों से क्षेत्र में पानी की समस्या बनी है, जो गर्मियों में और विकराल हो जाती है। पीने के पानी के लिए भी लोगों को दूरदराज के इलाकों से जाना पड़ता है। इलाके में डली पाइपलाइन से गंदा व बदबूदार पानी आने से इलाके के लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। कई बार शिकायतों के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


इलाके में काफी समय से पानी की समस्या है। नलों से गंदा, बदबूदार पानी आ रहा है। गंदे पानी को उबाल कर पीना पड़ता है। - आशा, स्थानीय नागरिक।

क्षेत्र में पानी किल्लत है। इलाके के लोगों को पीने के पानी के लिए खुशीपुरा व अन्य इलाकों में जाना पड़ रहा है। - भारती, स्थानीय नागरिक।

यह क्षेत्र हमेशा से उपेक्षित रहा है। पानी की परेशानी से लोग काम पर नहीं जा पा रहे है, जिससे आर्थिक समस्या भी है। - बाबूलाल, स्थानीय नागरिक।

क्षेत्र में सालों से पानी की किल्लत होने की शिकायत अधिकारियों से कर चुके हैं लेकिन समस्या का हल नहीं निकाला गया। - मुकीम कुरैशी, स्थानीय नागरिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed