फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   watter problem

अंडरग्राउंड डाली जा रही गैस लाइन की चपेट में आई पानी की पाइप लाइन, जलापूर्ति ठप

Sat, 27 Jun 2020 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
watter problem
आवास विकास के संगम विहार में चल रहा पाइप लाइन मरम्मत का काम। - फोटो : REPORTERS
झांसी। आवास विकास क्षेत्र के संगम विहार में डाली जा रही गैस की अंडरग्राउंड लाइन की चपेट में आने से पानी की चार सौ मीटर प्लास्टिक पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे संबंधित क्षेत्र के लोग तीन दिन से बूंद- बूंद पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। शुक्रवार को मजदूर कई जगह गड्ढे खोद कर पाइप लाइन को सुधारते रहे।
विज्ञापन

आवास विकास क्षेत्र में गैस की अंडर ग्राउंड पाइप लाइन डालने की योजना पर काम चल रहा है। एक हफ्ते पहले ही कानपुर की सीयूजीएल कंपनी ने पाइप लाइन को डालने का काम शुरू किया है। कंपनी सवा चार फीट जमीन के अंदर पाइप लाइन डाल रही है। जिस तरह से पीने की पाइप लाइन निकली है, उसी तरफ से गैस की पाइप लाइन को डाला जा रहा है। मगर कंपनी के कर्मचारियों ने जलसंस्थान से जानकारी नहीं लिए बिना ही अपना काम शुरू कर दिया। इस गलती के कारण 24 जून को गैस की लाइन प्लास्टिक की पाइप लाइन में घुस गई। गैस की लाइन ने 50 मीटर से अधिक पीने की पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे जगह- जगह लीकेज हो गए। शुक्रवार को कंपनी के कर्मचारी मजदूरों की मदद से अलग- अलग जगह गड्ढे खुदवाकर पाइप लाइन को दुरुस्त करवाने का काम करते रहेे।
विज्ञापन

- कंपनी ने करीब पांच लाख रुपये की पाइप लाइन का नुकसान किया है। जिस दिन कंपनी के कर्मचारियों ने पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त किया, उसी दिन में पत्र लेकर आए कि हम काम शुरू करने जा रहे हैं। अगर 27 जून को कंपनी पाइप लाइन दुरुस्त नहीं कराती है तो वे खुद काम शुरू कर आपूर्ति को चालू करवाएंगे। ऐसी स्थिति में कंपनी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी और नुकसान की भरपाई होने के बाद ही उनको दोबारा काम शुरू करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता जलसंस्थान।
मैं पिछले दिन से हैंडपंप पर पानी भर रही हूं। जैसे हालत दिख रहे हैं उससे दो- तीन और पाइप लाइन से पानी आता दिखाई नहीं दे रहा है। नूरजहां।
गैस पाइप लाइन बिछा रही कंपनी ने बिना योजना के काम शुरू कर दिया, जिसका खामियाजा हजारों लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बृजबिहारी लाल वर्मा।
कंपनी की लापरवाही से कई जगह पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। बोरिंग में खारा पानी आ रहा है। इससे पूरा घर परेशान है। सिराज खान।
क्षतिग्रस्त लाइन में लीकेज पता करने के लिए पाइप लाइन से पानी छोड़ा गया था, जिससे घर में गंदा पानी और मिट्टी आ गई। इससे नल चौक होने का खतरा बन गया है। केशवराम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed