{"_id":"611eb2188ebc3e79e34803ed","slug":"water-tankers-are-still-quenching-thirst-jhansi-news-jhs202299433","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी भी पानी के टैंकर बुझा रहे ‘प्यास’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी भी पानी के टैंकर बुझा रहे ‘प्यास’
विज्ञापन
झांसी। बारिश का मौसम चल रहा है। महानगर में अच्छी बारिश हो रही है। लेकिन, इसके बाद भी कई क्षेत्रों में टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है। यहां पानी की अभी तक और कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है।
महानगर में कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां गर्मियों में पेयजल की आपूर्ति गड़बड़ा जाती है। लोगों की प्यास बुझाने के लिए टैंकरों से जलापूर्ति की जाती है। गर्मियों में पानी की मांग इतनी बढ़ जाती है कि एक - एक टैंकर दस- दस चक्कर लगता है, इसके बाद भी आपूर्ति पूरी नहीं होती है। बारिश होने के बाद माना जा रहा था कि टैंकर से जलापूर्ति बंद हो जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। आधा अगस्त बीत जाने के बाद भी अभी भी कई इलाके ऐसे हैं, जहां पर टैंकरों से जलापूर्ति होती है।
मोहल्ला डड़ियापुरा, बड़ागांव गेट बाहर, मसीहांगज, पुलिया नंबर नौ और दतिया गेट क्षेत्र में टैंकरों से पानी की आपूर्ति हो रही ह।ै हालांकि, पानी की मांग को लेकर अब मारामारी नहीं है, लेकिन टैंकर से जलापूर्ति होने के कारण क्षेत्रवासियों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन
एक टाइम हो रही जलापूर्ति
बारिश होने के बाद भी कई क्षेत्रों में एक टाइम जलापूर्ति हो रही है। मोहल्ला नरसिंहराव टौरिया, मुकरयाना समेत आसपास के क्षेत्रों में एक टाइम पानी की आपूर्ति हो रही है। जबकि, लोगों को उम्मीद थी कि बारिश होने से पानी की समस्या खत्म हो जाएगी।
कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण दोबारा गर्मी तेज हो गई है। उमस भी हो रही है। जहां से पानी की डिमांड आ रही है, वहां पर टैंकर से आपूर्ति की जा रही है। हैंडपंपों में जलस्तर बढ़ गया है, लेकिन इतना नहीं बढ़ा कि सही ढंग से चल सकें।
- अनिल कुमार, सहायक अभियंता, जलसंस्थान