{"_id":"d973b3090d852625c6c35c0e07b1b629","slug":"water-supply-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटन दबाते ही मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटन दबाते ही मिलेगा पानी
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Mon, 29 Jun 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सीडीओ संजय कुमार ने कहा कि अब किसानों को बिजली का इंतजार नहीं करना होगा। बटन दबाते ही किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी मिलेगा। वह लोहिया ग्राम टांकोरी विकास खंड बड़ागांव में सोलर फोटोवोलटैईफ इरीगेशन पंप योजना शुभारंभ के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि यह योजना बुंदेलखंड वासियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगी। इस योजना से कृषकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारंपरिक खेती के स्थान पर किसान फल, फूल शाक भाजी व औषधीय खेती करें तो दोगुना लाभ होगा। लाभार्थी कृषक को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र विकास के लिए एक रोल मॉडल है। योजना से आच्छादित कृषकों से प्रेरित होकर अन्य कृषक भी योजना का लाभ ले सकते हैं।
सीडीओ ने योजना से लाभान्वित महेश कुमार से सोलर पंप के संबंध में जानकारी हासिल की। अधीनस्थों को निर्देशित किया कि योजना का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए और मुख्यालय पर आयोजित होने वाली गोष्ठी में भाग लेने आने वाले कृषकों को यहां पर भ्रमण के लिए लाया जाए। योजना का लाभ लेने के लिए बोरिंग होना आवश्यक है।
विज्ञापन
उप कृषि निदेशक डा. यूपी सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2014-15 के अंतर्गत उक्त योजना का लक्ष्य 12 पंप था। लाभार्थियों का चयन लाटरी के माध्यम से जिलाधिकारी के निर्देश पर किया गया था। इस मौके पर कृषि अधिकारी डा. बी आर मौर्या सहित अन्य अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।