{"_id":"6137cc648ebc3eae394dc2a1","slug":"water-speed-slowed-down-17-gates-closed-jhansi-news-jhs203759087","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीमी पड़ी पानी की रफ्तार, बंद हुए 17 गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीमी पड़ी पानी की रफ्तार, बंद हुए 17 गेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बेतवा नदी में पानी के बहाव में धीरे-धीरे कमी आ रही है। मंगलवार को पानी कम होने से माताटीला बांध के सत्रह गेट बंद कर दिए गए। अभी सिर्फ बीस हजार क्यूसेक पानी ही छोड़ा जा रहा है। सिंचाई अभियंताओं के मुताबिक अब पानी में बढ़ोत्तरी की संभावना कम है।
मानसूनी सीजन में उतार के साथ ही बेतवा नदी की रफ्तार कम हो रही है। पानी की रफ्तार पचास हजार क्यूसेक से घटकर अब बीस हजार क्यूसेक रह गई। मंगलवार देर-रात इसमें और कमी आने की संभावना है। अधिशासी अभियंता मो. फरीद के मुताबिक इस पानी को बाहर निकालने के लिए दो फीट की ऊंचाई पर सिर्फ तीन गेट ही खुले हुए हैं जबकि सत्रह गेट बंद किए जा चुके। सिंचाई विभाग के आकड़ों के मुताबिक मंगलवार को राजघाट से छह हजार क्यूसेक, ढुकुवां से 8998 क्यूसेक, पारीछा से 13304 क्यूसेक, पहाड़ी बांध से 1600 क्यूसेक एवं लहचूरा से 533 क्यूसेक पानी बेतवा में छोड़ा गया। पानी आगे छोड़ने के बाद राजघाट जलाशय में 370.90 मीटर, माताटीला में 308.15 मीटर, गोविंद सागर 362.44 मीटर, शहजाद में 321 मीटर, जामनी में 401.20 मीटर, सजनम में 369.26 मीटर का जलस्तर बना हुआ है। सिंचाई अभियंताओं के मुताबिक अब इस जलस्तर में अधिक बदलाव की उम्मीद नहीं है।