फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Water released from dams, water level of Betwa increased

Jhansi News: बांधों से छोड़ा पानी, बेतवा का बढ़ा जलस्तर

Wed, 28 Aug 2024 05:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:54 AM IST
विज्ञापन
Water released from dams, water level of Betwa increased
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। सोमवार शाम से शुरू हुई तेज बारिश ने जिले के बांधों का जलस्तर बढ़ाने के साथ ही नदियों का जल स्तर भी बढ़ा दिया है। मंगलवार शाम को बेतवा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ग्यारह मीटर ही रह गया। हालांकि, देर रात तक यह जलस्तर और भी कम हुआ। मुसलाधार बारिश के बाद विभिन्न बांधों से जुड़ी बेतवा नदी में उफन आ गया। मंगलवार शाम 7 बजे तक बेतवा के नोटघाट का जलस्तर विभिन्न बांधों से छोड़ गए पानी से नदी का जलस्तर चलते खतरे के निशान 205 के मुकाबले 194.03 मीटर तक जा पहुंचा। ऐसे में यह नदी खतरे के निशान से मात्र 11 मीटर शेष रही। हालांकि, मंगलवार को बारिश न होने के चलते देर रात नदी का जलस्तर घट गया। सिंचाई विभाग बेतवा केनाल के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर उमेश कुमार ने बताया कि मध्य प्रदेश से बेतवा का जलस्तर बढ़ता है। सोमवार को हुई बारिश के कारण बांधों से पानी छोड़े जाने से नोटघाट का जलस्तर बढ़ा है। हालांकि, यह खतरे के निशान से नीचे ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed