{"_id":"304f2a4d27f49eb69761f0d72433c861","slug":"water-recycling-plant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर लगेगा वाटर रिसाइकलिंग प्लांट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर लगेगा वाटर रिसाइकलिंग प्लांट
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Sat, 22 Aug 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रेलवे स्टेशन पर अब बर्बाद पानी का भी सदुपयोग हो सकेगा। इस पानी को दुबारा पीने योग्य व अन्य कार्यों में उपयोग में लाने के लिए वाटर रिसाइकलिंग प्लांट लगाया जाएगा। इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। यह प्लांट त्र1.50 करोड़ की लागत से तैयार होगा।
नेशनल मिशन ‘पानी बचाओ’ अभियान अब झांसी स्टेशन पर भी सार्थक होता दिखाई देगा। अभी प्लेटफार्मों पर लगे नलों, भोजनालय, वेटिंग रूम, विश्रामालय, कानपुर साइडिंग में पैसेंजर ट्रेनों की धुलाई आदि से हजारों लीटर पानी प्रतिदिन नाली में बहकर बर्बाद हो जाता है। गर्मियों के दिनों में पानी की किल्लत हो जाती है। इस बर्बाद पानी का दुबारा उपयोग करने के लिए अब रेलवे स्टेशन की कानपुर साइडिंग के पास वाटर रिसाइकलिंग प्लांट लगाया जाएगा।
इस प्लांट के जरिये पानी को पूर्व की तरह पीने के उपयोग में लाया जा सकता है।
इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। यह प्लांट 1.50 करोड़ की लागत से तैयार होगा। इस संबंध में डीआरएम एस के अग्रवाल ने बताया कि योजना पर स्टीमेट तैयार हो रहा है। जल्द ही टेंडर आमंत्रित कर प्लांट के काम को पूरा कराया जाएगा।