फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   water level raised, Mauranipur bangra out of Dark Zone

भूगर्भ जल स्तर बढ़ा, मऊरानीपुर और बंगरा डार्क जोन से बाहर

Mon, 29 Jul 2019 03:46 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 29 Jul 2019 03:46 AM IST
विज्ञापन
water level raised, Mauranipur bangra out of Dark Zone
demo pic

पिछले साल हुई अच्छी बारिश से भूगर्भ जल के स्तर में बढ़ोतरी हुई है। इसका सबसे ज्यादा लाभ जिले के मऊरानीपुर और बंगरा ब्लाक को मिला है।

विज्ञापन


ये दोनों ब्लाक डार्क जोन से बाहर आ गए हैं जबकि, पूर्व के वर्षों में हुई लगातार कम बारिश की वजह से इन दोनों विकासखंडों में भूगर्भ जल खतरे के निशान से नीचे चला गया था, जिससे इन दोनों ब्लाकों को डार्क जोन में रखा गया था।
विज्ञापन


पूर्व के वर्षों में हुई लगातार कम बारिश की वजह से भूगर्भ जल का स्तर रसातल में चला गया था। सबसे ज्यादा भयावह स्थिति जिले के मऊरानीपुर और बंगरा ब्लाक में बन गई थी। भूगर्भ जल विभाग ने 2014 में इन दोनों ब्लाकों को डार्क जोन की श्रेणी में रख दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ब्लाकों के कई इलाकों में भूगर्भ जल का स्तर तीस मीटर से अधिक नीचे सरक गया था। हैंडपंप, बोरिंग ने साथ छोड़ दिया था। कुओं का पानी भी सूख गया था। लगातार चार सालों तक यही स्थिति बनी रही। लेकिन, अब स्थिति सामान्य हो गई है। पिछले साल हुई अच्छी बारिश की वजह से इन दोनों ब्लाकों का जल स्तर ऊपर आया है।

तीन साल बाद पिछले साल जिले में अच्छी बारिश हुई। बारिश का आंकड़ा 702 मिलीमीटर दर्ज किया गया। इससे भूगर्भ जल का स्तर भी बढ़ा। मऊरानीपुर में भूगर्भ जल का स्तर 8.61 मीटर और बंगरा में 5.47 मीटर पहुंच गया है। इससे इन दोनों ब्लाकों को डार्क जोन से बाहर कर दिया गया है।


जिले के मऊरानीपुर और बंगरा ब्लाक भूगर्भ जल स्तर के मामले में अन्य ब्लाकों की तरह सामान्य स्थिति में पहुंच गए हैं। अब इन्हें डार्क जोन की श्रेणी से बाहर कर दिया जाएगा। भूगर्भ जल का स्तर सामान्य अवस्था में बना रहे। इसके प्रयास किए जा रहे हैं।
- शिवसहाय अवस्थी, जिलाधिकारी

मोंठ की स्थिति सबसे बेहतर
भूगर्भ जल के मामले में मोंठ की स्थिति सबसे बेहतर है, जबकि बामौर इसमें सबसे निचले पायदान पर है। मोंठ ब्लाक का भूगर्भ जल स्तर 2.44 मीटर है। जबकि, बामौर का 9.11 मीटर है। इसके अलावा बबीना का 4.37, बड़ागांव का 4.03, चिरगांव का 5.89 और गुरसराय का 9.04 मीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed