फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Water is store on road because nali is not available

नाली न होने से सड़क पर भर रहा पानी, आए दिन गिरकर घायल हो रहे राहगीर

Fri, 21 Aug 2020 11:28 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Water is store on road because nali  is not available
ग्राम पाचौनी भर रहा नाले का पानी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम पाचौनी में सड़क किनारे नाली के अभाव में बारिश का पानी सड़क से निकल रहा है। इससे सड़क कट गई है और कई जगह बड़े गड्ढों में जलभराव होने से दो पहिया वाहन चालक गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। इसके बाद भी प्रशासन अनदेखी कर रही है। इसका खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

झांसी-सागर हाइवे के ग्राम चीरा से पाचौनी होकर संपर्क मार्ग कई गांव से होकर ब्लॉक बार तक है। इस मार्ग से ब्लॉक बार के ग्राम कारीटोरन, धोवनखेरी, बरखिरिया, खजरा, देवरान, वस्त्रावन, हीरापुर, गदयाना, खड़ोवरा, तेरा एक दर्जन से अधिक गांव समेत ब्लॉक बार कस्बा के लोगों को आवागमन होता है। इन गांव के निवासी लोग मुख्यालय इसी मार्ग से होकर पहुंचते हैं। ऐसे में यह मार्ग अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है।
विज्ञापन

लेकिन मरम्मत के अभाव में सड़क जर्जर हालत में हो गई है। कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह से खत्म हो गई है। सड़क की गिट्टी भी नहीं रही है। सड़क कच्चे रास्ते में तब्दील हो गई है। जहां इस मार्ग पर गर्मियों के मौसम में वाहनों की आवाजाही धूल के गुबार उड़ने से दो पहिया वाहन चालकों वाहन चलाना मुश्किल हो गया था। रही सही कसर को बारिश ने पूरा कर दिया है। ग्राम पाचौनी में सड़क किनारे नाली का निर्माण नहीं किया गया है। इससे बारिश का पानी सड़क से होकर निकल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे सड़क कट गई है। सड़क की गिट्टी पानी के बहाव में बहकर खत्म हो गई है। अब सड़क पर मात्र मिट्टी ही नजर आ रही है। बारिश होने पर सड़क से पानी की निकासी में गड्ढे नजर नहीं आते हैं। ऐसे में कई दो पहिया वाहन चालक गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। वहीं गांव के पास शहजाद नदी का पुल बना हुआ है। यहां पर सड़क किनारे केविल बिछाए जाने के लिए नाली की खुदाई की गई, लेकिन केविल के बाद पुराई नही की गई है। बारिश से नाली की मिट्टी खिसक कर गड्ढा चौड़ा हो गया है। इससे कभी भी दुघर्टना होने की आशंका बनी रहती है। इसके बाद भी जिम्मेदार अनदेखा कर रहे हैं। जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
सड़क की हालत खस्ताहाल में हो गई है। बारिश में गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालाना मुश्किल हो रहा है। इसके बाद भी मरम्मत नहीं हो रही है। - रामसिंह बुंदेला
ग्राम चीरा से पाचौनी होकर बार पहुंचने वाले मार्ग से अधिक लोगों की आवाजाही होती है। इससे मार्ग अधिक महत्वपूर्ण है। इसकी मरम्मत शीघ्र कराई जाए। - रामलखन

गर्मी के मौसम में ही सड़क कई जगह खराब हो गई थी, तब सड़क से धूल उड़ती थी, अब सड़क उखड़ने से गड्ढों में तब्दील हो गई है। - दुलीचंद्र
सड़क में पहले ही गड्ढों में गिरने का भय बना रहता है। अब बारिश के पानी से गड्ढों की स्थिति की जानकारी नहीं होती है। आए दिन लोग गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। - अखिलेश नामदेव
ग्राम चीरा से पाचौनी को जाने वाले मार्ग में जगह-जगह गड्ढ़े होने का मामला संज्ञान में आया है। जिसकी मरम्मत कराई जाएगी।
- संजीव कुमार सक्सेना अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed