फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   water dams waiting for rain in madhyapradesh

बांधों को मध्य प्रदेश में बारिश का इंतजार

Fri, 19 Jul 2019 09:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
water dams waiting for rain in madhyapradesh
बांधों को मध्य प्रदेश में बारिश का इंतजार
विज्ञापन

झांसी। झांसी और ललितपुर में सिंचाई व पेयजल के सबसे बड़े स्रोत राजघाट और माताटीला बांध खाली पड़े हैं। इन दोनों बांधों का जलस्तर मध्य प्रदेश के भोपाल और आसपास क्षेत्रों में बारिश होने के बाद ही बढ़ता है। मगर, मध्य प्रदेश में अभी भी बारिश थमी हुई है, जिससे ये बांध खाली पड़े हैं।
मध्य प्रदेश के भोपाल से उद्गम होकर आने वाली बेतवा नदी का पानी सबसे पहले ललितपुर क्षेत्र में स्थित राजघाट बांध में रोका जाता है। इस बांध से छूटा पानी माताटीला बांध को भरता है। माताटीला बांध से छोड़ा गया पानी सुकुवां-ढुकुवां व पारीछा बांध से होता हुआ उरई, जालौन, हमीरपुर तक नहर के जरिये सिंचाई के लिए पहुंचता है। माताटीला बांध के पानी से ही झांसी महानगर व बबीना से झांसी मार्ग पर स्थित क्षेत्रों को जलापूर्ति होती है। अगर पूरे साल सिंचाई व पेयजल के लिए पर्याप्त पानी चाहिए तो राजघाट बांध का भरना जरूरी है। राजघाट बांध भरने के लिए मध्य प्रदेश में बारिश होना जरूरी है।
विज्ञापन

जुलाई का आधा महीना बीतने के बाद भी मध्यप्रदेश के भोपाल व आसपास क्षेत्रों में झमाझम बारिश न होने से राजघाट और माताटीला बांध का जलस्तर नहीं बढ़ पा रहा है। राजघाट बांध की संपूर्ण भंडारण क्षमता 371 मीटर है, जबकि बांध अभी दस मीटर (करीब 32 फीट) खाली पड़ा है। इसी तरह, माताटीला बांध की कुल भंडारण क्षमता 308.40 मीटर है, जबकि यह बांध सात मीटर (करीब 23 फीट) खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बांध भी खाली
सुकुवां-ढुकुवां बांध का 273.71 मीटर की तुलना में 271.21 मीटर, पारीछा बांध 194.65 मीटर की तुलना में 192.03 मीटर भरा हुआ है। इधर, झांसी जनपद में हुई अब तक वर्षा से धसान नदी पर बने पहाड़ी बांध का जलस्तर 195.93 मीटर की तुलना में 194.82 मीटर, लहचूरा बांध का 182.27 मीटर की तुलना में 182.46 मीटर पहुंच गया है। मऊरानीपुर के निकट सपरार नदी पर बने सपरार बांध का जलस्तर 224.64 मीटर व 216.52 मीटर पर पहुंच गया है।

38 प्रतिशत हुई बारिश
झांसी जनपद में 825 मिलीमीटर औसत बारिश होती है। अभी तक यहां 321 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। इस हिसाब से 38.91 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। मालूम हो कि जनपद में 2013 में 543 मिलीमीटर, 2014 में 543 मिलीमीटर, 2015 में 787 मिलीमीटर, 2016 में 476 मिलीमीटर, 2017 में 503 मिलीमीटर व 2018 में 702 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed