फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   water crisis in jhansi

शहर में पानी के लिए मची त्राहि-त्राहि

Wed, 20 Apr 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 Apr 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
water crisis in jhansi
water crisis, jhansi news - फोटो : amar ujala
झांसी। जीवनशाह तिराहे के निकट मेन राइजिंग पाइप लाइन का वाल्व खराब होने से मंगलवार को शहर क्षेत्र की आधी आबादी में पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची रही। जल निगम ने वाल्व को ठीक करने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिल सकी। बुधवार को माताटीला बांध से पानी को बंद कराके कार्य पूरा कराया जाएगा। इससे संबंधित इलाकों के अलावा नगर की बाकी टंकियों से जुड़े क्षेत्रों की भी जलापूर्ति बाधित रहेगी। यह कहना सही होगा कि बुधवार को पूरे शहर में पानी नहीं आएगा।   
विज्ञापन


जीवन शाह तिराहे के निकट जल निगम कार्यालय परिसर में बबीना जल शोधन केंद्र (झांसी-बबीना पेयजल योजना 110 एमएलडी की पाइप लाइन) से आने वाली 48 इंची पाइप लाइन का वाल्व लगा है। वर्षों पुराना यह वाल्व गलकर पाइप लाइन में आधा फंस गया है। इस कारण वाल्व फ्री हो गया है।
विज्ञापन

इससे पानी की दिशा बदलने का काम नहीं हो पा रहा है। सोमवार से मिशन कंपाउंड, तहसील व नरसिंह राव टौरिया पानी की टंकी में बहुत धीमी गति से पानी पहुंच रहा है। इससे टंकियां नहीं भर पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन टंकियों से शहर क्षेत्र की आधी आबादी जुड़ी है, जिनके घरों में सोमवार से पानी नहीं पहुंच रहा है। मंगलवार को संबंधित क्षेत्रों के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान रहे। इतना ही नहीं इस राइजिंग लाइन का पानी दतिया गेट फिल्टर के स्वच्छ जलाशय में भी पहुंचता है। इससे दतिया गेट फिल्टर से जुड़े क्षेत्रों की भी जलापूर्ति प्रभावित बनी हुई है।

मंगलवार को जल निगम कर्मचारियों ने वाल्व को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। इस दौरान जाल व चैंबर काटने व नट-बोल्ट को खोलने का काम किया गया। चूंकि, वाल्व को बदलने के लिए माताटीला बांध से पानी रोकना पड़ेगा। इस कारण वाल्व को बदलने का काम मंगलवार को पूरा नहीं हो सका। बुधवार को वाल्व बदलने का काम होगा। कार्य की स्थिति को देखते हुए गुरुवार से ही जलापूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है।

जलापूर्ति न होने से इन क्षेत्रों में छाया जल संकट
सोमवार से जलापूर्ति न होने से आधे शहर में जल संकट बना हुआ है। इसमें मिशन कंपाउंड, बीकेडी, बाबूलाल कारखाना, तहसील, शारदा हिल्स कॉलोनी, तहसील, खंडेराव गेट, पानी वाली धर्मशाला, नरसिंह राव टौरिया, पंचकुइयां, नई बस्ती, गोला कुआं, पन्ना लाल, पुरानी नझाई, लक्ष्मण गंज, झारखड़िया, अंदर दतिया गेट, राई का ताजिया, सूजे खां खिड़की, शंकर सिंह का बगीचा, टकसाल, चंद्रशेखर आजाद मुहल्ला, इंद्रपुरी कॉलोनी, मेंहदी बाग, आशिक चौराहा आदि क्षेत्र शामिल हैं। जलापूर्ति न होेने से उक्त क्षेत्रों में लगे हैंडपंपों पर दिन भर पानी भरने वालों की भीड़ लगी रही।

भेल, एमईएस व कैंट बोर्ड की भी बाधित रहेगी जलापूर्ति
जल निगम ने वाल्व बदलने के लिए बुधवार को सुबह दस बजे से शाम आठ बजे तक माताटीला से पानी बंद करने का निर्णय लिया है। इस दौरान झांसी नगर के अलावा भेल, एमईएस व कैंट बोर्ड की जलापूर्ति भी बाधित रहेगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता एपी यादव ने दी है।


शारदा हिल्स कॉलोनी में जलापूर्ति का सबसे बुरा हाल
आशिक चौराहा के निकट स्थित शारदा हिल्स कॉलोनी ऊंचाई क्षेत्र में बनी हुई है। इस कारण इस कॉलोनी में जलापूर्ति का बुरा हाल है। इस कॉलोनी में पिछले कई दिनों से सुबह व शाम दस मिनट से अधिक पानी नहीं आ रहा है। इस कारण यहां के लोगों को पीने का पानी भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। लोग किराए से पानी का टैंकर मंगाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed