फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   water crisis during lockdown big problem

आई गर्मी, ऊपर से लॉकडाउन अब खड़ा हुआ पानी का संकट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
water crisis during lockdown big problem
watter - फोटो : demo
जलसंस्थान ने सोमवार से पेयजल संकटग्रस्त क्षेत्रों में पानी के टैंकर भेजना शुरू कर दिए हैं। टैंकर पहुंचते ही लोग लॉकडाउन में सामाजिक दूरी को भूल पानी भरने की जद्दोजहद में लग जाते हैं। ऐसा लगता है कि इस वक्त उनको कोरोना वायरस का डर कम और पानी भरना जरूरी है। जल संस्थान ने मांग के हिसाब से जल संकटग्रस्त क्षेत्रों में पानी पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। शुरूआत में चालकों की कमी के कारण दस टैंकरों को ही उपयोग में लाया जा रहा है। वैसे जल संस्थान के पास 20 टैंकरों का इंतजाम है। यह टैंकर प्रतिदिन चार से पांच चक्कर लगा रहे हैं। इनमें पानी भरने के लिए मसीहागंज, दतिया गेट फिल्टर व तालपुरा टंकी (नारायण बाग) पर प्वाइंट बनाए गए हैं। पानी की किल्लत का आकलन इससे किया जा सकता है कि सोमवार को टैंकर पहुंचते हीअधिकांश स्थानों पर पानी भरने की होड़ लग गई। लोग लॉकडाउन भूल गए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न कर पानी के लिए मारामारी करते रहे। सबसे बुरा हाल मसीहागंज स्थित सेंटर मैरी स्कूल के पीछे, बाहर बड़ागांव गेट स्थित सत्यम कॉलोनी, मद्रासी कॉलोनी, राजपूत नगर, करगुवा व गुमनावारा में रहा। हालांकि, जल संस्थान अभी चिह्नित प्वाइंट की जगह जिन लोगों के प्रार्थना पत्र आ रहे हैं, उनके गलियों तक टैंकर पहुंचाने का काम ज्यादा कर रहा है, जिसका लाभ आसपास के सभी लोग ले रहे हैं। उधर, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह ने बताया कि जिस क्षेत्र के लोग टैंकर मंगाना चाहते हैं, वह कार्यालय में एक प्रार्थना पत्र दें, वहां पर पानी भेजने की व्यवस्था की जाएगी। प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर खड़े होने के प्वाइंट निर्धारित कर दिए गए हैं। इन क्षेत्रों में भेजे जा रहे हैंडपंप महानगर क्षेत्र के करगुवां जी, पिछोर, गुमनावारा, महाराणा प्रतापनगर, मयूर बिहार कालोनी सराय, मद्रासी कालोनी, सत्यम कालोनी, वीरांगना नगर, पाल कालोनी, सिद्धेश्वर नगर, अलीगोल, मेवातीपुरा, बाहर उन्नाव गेट, मुकरयाना, मैला की टौरिया, मसीहागंज, लहरगिर्द, करारी, राजपूतनगर, बौद्धनगर, खैरा, ईसाई टोला, ताज कंपाउंड, नंदनपुरा आदि इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है। इन क्षेत्रों में टैंकर से पानी भेजना शुरू कर दिया गया है।   समस्या है तो करें शिकायत टैंकर संचालन, हैंडपंप मरम्मत या पानी की सप्लाई से संबंधित समस्याओं के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 8808060038 है। दतिया गेट फिल्टर से आने वाले टैंकरों के लिए अवर अभियंता फरहीद के मोेबाइल नंबर 09450007570, तालपुरा फिल्टर से अवर अभियंता जेपी गुप्ता के मोबाइल नंबर 8114002498 व मसीहागंज फिल्टर से सूर्यसेन के मोबाइल नंबर 8114002470 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed