फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   WATER CAMPAIGN JHANSI CITY

पेयजल महायोजना के पहले चरण के काम को मंजूरी

Fri, 16 Mar 2018 12:32 AM IST
jhansi
jhansi Updated Fri, 16 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
WATER CAMPAIGN JHANSI CITY
प्रशासन - फोटो : demo pic
महानगर में अगले चालीस साल तक पानी की समस्या न आए, इसके लिए बनाई गई झांसी पेयजल महायोजना अब कागजी कार्यवाही से धरातल पर साकार रूप लेने की तरफ बढ़ चुकी है। प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह ने पेजयल महायोजना के पहले चरण के काम को मंजूरी दे दी हैं। इस काम को कर्वी की मेसर्स नरेंद्र गुप्ता कंपनी पूरा करेगी। अगले तीन महीने में कम शुरू होने की उम्मीद है।  
विज्ञापन


पिछले महीने राज्य स्तरीय तकनीकी समिति के अध्यक्ष प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज सिंह ने पेयजल महायोजना को निरस्त कर दिया था। साथ ही योजना के लिए दोबारा एस्टीमेट बनाने को कहा था। विगत 26 फरवरी को लखनऊ में हुई समिति की 13 वीं बैठक में झांसी के जल निगम अधिकारियों ने अध्यक्ष से महायोजना पर पुनर्विचार का आग्रह किया। साथ ही दोबारा योजना बनाने में होने वाली दिक्कतों के बारे में बताया। समिति ने तकनीकी परेशानियों को देखते हुए सात सौ करोड़ इस योजना के पहले चरण के काम को मंजूरी दे दी। पहले चरण के काम के लिए एलएनटी, गैनन कानपुर और मेसर्स नरेंद्र गुप्ता कर्वी कंपनी ने टेंडर डाले थे। इसमें कर्वी की कंपनी का ठेका मंजूर कर दिया गया। साथ ही दूसरे और तीसरे चरण के काम की योजना को एक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

 
‘पेजयल महायोजना के पहले चरण की 180 करोड़ के काम को मंजूरी मिल गई है। मेसर्स नरेंद्र गुप्ता कर्वी कंपनी को ठेका मिला है। कंपनी को कार्य शुरू करने के लिए पत्र लिखा जा रहा है। पहले चरण में महानगर में टंकियां और पाइप लाइन डालने का काम होगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

आईके श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता जल निगम।

पहले चरण यह होगा काम
-------------------------
- गुमनावारा जोन में पुलिस चौकी के पीछे 250 किलोलीटर का स्वच्छ जलाशय बनेगा। इससे गुमनावारा और पिछोर क्षेत्र लाभान्वित होंगे।
- सागरगेट जोन में महाकालेश्वर मंदिर के पास 375 किलोलीटर का स्वच्छ जलाशय और 675 किलोलीटर क्षमता की टंकी बनेगी। इससे सागर गेट और डड़ियापुरा क्षेत्र लाभान्वित होगा।
- तालपुरा जोन में नंदू कॉलोनी लक्ष्मी तालाब पर 975 किलोलीटर क्षमता की टंकी बनेगी। इससे तालपुरा और आंशिक डड़ियापुरा क्षेत्र लाभान्वित होगा।
- सिविल लाइन जोन में जल निगम कॉलोनी में 2100 किलोलीटर क्षमता का स्वच्छ जलाशय और 2500 किलोलीटर की टंकी बनेगी। इससे दक्षिण सिविल लाइन, पश्चिमी सिविल लाइन और बाहर खंडेराव गेट क्षेत्र लाभान्वित होगा।
- मसीहागंज जोन में कांशीराम पार्क के सामने 2025 किलोलीटर क्षमता की टंकी बनेगी। इससे मसीहागंज, लहरगिर्द, प्रेमगंज और नानकगंज क्षेत्र लाभान्वित होंगे।
- सिलवर्ट गंज जोन में सिद्देश्वर पहाड़ी गड़िया गांव में 1175 किलोलीटर क्षमता का स्वच्छ जलाशय और 2325 किलोलीटर की टंकी बनेगी। इससे नैनागढ़, स्कूलपुरा, गड़िया गांव और हीरापुरा क्षेत्र लाभान्वित होंगे।
- सिमरधा जोन में प्राथमिक पाठशाला के सामने 1800 किलोलीटर क्षमता का स्वच्छ जलाशय और 2400 किलोलीटर की टंकी बनेगी। इससे सिमरधा क्षेत्र लाभान्वित होगा।
- कोछाभांवर जोन में पहाड़ी पर 1450 किलोलीटर क्षमता का स्वच्छ जलाशय और 2000 किलोलीटर की टंकी बनेगी। इससे कोछाभांवर क्षेत्र लाभान्वित होगा।
- भगवंतपुरा जोन में प्राथमिक पाठशाला के पास 375 किलोलीटर का स्वच्छ जलाशय और पांच सौ किलोलीटर की टंकी बनेगी। इससे भगवंतपुरा क्षेत्र लाभान्वित होगा।
- मेडिकल कॉलेज जोन में विश्वविद्यालय के पीछे 1450 किलोलीटर क्षमता का स्वच्छ जलाशय और 1900 किलोलीटर की टंकी बनेगी। इससे सिमरधा और पिछोर क्षेत्र लाभान्वित होंगे।

- नंदनपुरा जोन में मंदिर के सामने 600 किलोलीटर क्षमता का स्वच्छ जलाशय और 1125 किलोलीटर की टंकी बनेगी। इससे नंदनपुरा क्षेत्र लाभान्वित होगा।
- सिमराहा जोन में नाले के पास 1600 किलोलीटर क्षमता का स्वच्छ जलाशय और 2350 किलोलीटर की टंकी बनेगी। इससे भट्टागांव और सिमराहा क्षेत्र लाभान्वित होंगे।
- आयुर्वेदिक कालेज जोन में मिशन कंपाउंड टंकी पर भी पहले चरण में काम होगा। इससे नई बस्ती और सीपी मिशन कंपाउंड लाभान्वित होंगे।

दूसरे चरण में यह होंगे काम
-------------------------
पेयजल महायोजना के दूसरे चरण में माताटीला बांध के निकट एक इनटेक वैल कम पंप हाउस का निर्माण होगा। माताटीला से 1600 मिलीमीटर व्यास की एक पाइप लाइन बबीना जल शोधन केंद्र तक लाई जाएगी। बबीना जल शोधन केंद्र पर 210 एमएलडी का नया फिल्टर प्लांट बनाया जाएगा। यहां से 1500 मिलीमीटर की लाइन बिजौली तक व बिजौली से 1400 मिली मीटर की पाइप लाइन झांसी तक लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed