{"_id":"59d291c24f1c1bd1538b579c","slug":"wastage","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरवाजे पर गंदगी, शहर चले सुधारने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरवाजे पर गंदगी, शहर चले सुधारने
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
safai abhiyan ki hakikat
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2014 से महात्मा गांधी की जयंती को स्वच्छ भारत मिशन के रूप में मनाया जाने लगा है। तीन वर्ष हो चुके हैं, लेकिन जनपद में आम आदमी तो दूर अभी तक स्वयं भाजपाई ही इस अभियान में सही तरीके से नहीं जुड़ पाए हैं। विशेष अवसर पर केवल ऊपरी दिखावा करके पार्टी के नेताओं, जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन द्वारा इतिश्री कर ली जाती है। स्वच्छ भारत मिशन केवल फोटो सेशन बनकर रह गया है। इसका हाल ही का उदाहरण यह है कि जहां भाजपा ने शहर में मैराथन रन मार्च निकालकर आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया है, वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय पर भाजपा के राज्यमंत्री, सदर विधायक, जिलाध्यक्ष व अन्य नेता व पदाधिकारियों समेत पार्टी के कार्यालय के आस पास गंदगी के ढेर लगे हैं।
महात्मा गांधी जयंती पर सोमवार को स्थानीय भारतीय जनता पार्टी ने आम जन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शहर में मैराथन रन मार्च निकला है। जिस दौरान यह रन मार्च निकाला जा रहा था, उस दौरान भाजपा के राज्यमंत्री से लेकर सदर विद्यालय, जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के घरों के आस पास की गंदगी के अंबार लगे हुए थे, जो इनके जागरूकता की पोल खोल रहे हैं। जागरूकता अभियान चलाना गलत नहीं है, लेकिन इससे पहले स्वयं का जागरूक होना जरूरी है। स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत अपने घर व आस पड़ोस के क्षेत्र व अपने मुहल्ले को स्वच्छ बनाकर ही होनी है।
राज्यमंत्री
मुहल्ला चांदमारी में भाजपा के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के निज निवास से कुछ ही कदम की दूरी पर सड़क के किनारे गंदगी का अंबार लगा हुआ था, जो हर रोज लगा रहता है। यहीं पर चांदमारी का मैदान भी है जो गंदगी से भरा हुआ है। जब राज्यमंत्री अपने ही घर के पास सफाई व्यवस्था चौकस नहीं रख पा रहे हैं तो फिर पूरे जनपद भर में स्वच्छता अभियान चलाने से क्या फायदा।
विज्ञापन
सदर विधायक
इसी तरह मुहल्ला चौबयाना में भाजपा के सदर विधायक रामरतन कुशवाहा के निजी निवास के आस पास की गलियों में व नालियों में भारी मात्रा में गंदगी जमा है। इसी तरह इसी क्षेत्र में बसे अन्य मुहल्लों की गलियों व खाली पड़े मैदानों में गंदगी समा नहीं रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष
भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश सिंह लोधी का निवास मुहल्ला तालाबपुरा में मुख्य मार्ग पर है। यहां पर डोड़ाघाट मुख्य द्वारा पर ट्रांसफार्मर के पास स्थाई कूड़ा घर बना हुआ है, लेकिन मुहल्ले का पूरा कचरा कूड़ा घर की दीवारों के भीतर की जगह बाहर मुख्य मार्ग पर जमा रहता है। इससे स्थानीय लोगों व राहगीरों का तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस कूड़ाघर से कुछ ही कदम की दूूरी पर जिलाध्यक्ष का घर है।
भाजपा कार्यालय
भारतीय जनता पार्टी का जिला कार्यालय सुपर मार्केट में स्थित नगर पालिका के पुराने भवन में स्थित है। इसी कार्यालय के बगल में सुपर मार्केेट व सब्जी मंडी स्थित है। यहां पर हमेशा ही गंदगी का अंबार लगा रहता है, सड़ी गली सब्जी व फलों की दुर्गंध से स्थानीय व्यापारियों व राहगीरों का काफी समस्या होती है।