फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ward 49 named most clean ward in jhansi

वार्ड 49 ने नाम कमाया और सम्मान भी पाया

Thu, 07 Feb 2019 01:33 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Thu, 07 Feb 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
ward 49 named most clean ward in jhansi
narayan bag jhansi - फोटो : demo
हाल ही में हुई स्वच्छता वार्ड प्रतियोगिता में महानगर के वार्ड नंबर 49 सिविल लाइन पश्चिमी भाग ने पहला स्थान पाया था। सभी साठ वार्डों में से पहला स्थान यूं ही नहीं पाया था, यह पार्षद सुशीला दुबे की वार्ड वासियों के प्रति मेहनत और लगन का ही परिणाम है। नगर पालिका के समय से वार्ड का प्रतिनिधित्व कर रहीं पार्षद ने अपनी अलग पहचान बनाई है।
विज्ञापन

वार्ड की खासियत है कि इस वार्ड में पार्क की कमी नहीं है। पानी की कभी विकट समस्या थी, जो अब नहीं है। वार्ड में जल संस्थान का दफ्तर है। हां, यह बात जरूर है कि कई हैंडपंप खराब पडे़ हैं। इनको सुधारने के लिए सभासद व स्थानीय लोगों ने कई बार आवाज उठायी, लेकिन जलसंस्थान पर इसका कोई असर नहीं हुआ है।
विज्ञापन

10 हजार आबादी व लगभग 6 हजार वोटरों वाले इस वार्ड में अधिकतर संख्यक परिवार नौकरी पेशा व व्यापारी वर्ग से हैं। वार्ड का 50 प्रतिशत हिस्सा ड्राई है, लेकिन पानी की किल्लत नहीं है। पानी की कमी दूर करने के लिए ट्यूबवेल से चार सौ अधिक परिवारों के घरों में सीधा पानी पहुंचाया जा रहा है। चार पार्क तैयार हैं। गलियों में डामर की सड़कें बनी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड में सरकारी जमीन नहीं है। छुट्टा जानवरों की मौजूदगी है। पुलिस गश्त कम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महत्वपूर्ण व्यक्ति
एमएलसी रमा निरंजन, मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव, सपा नेता सुदेश पटेल, भाजपा नेता जसवंत सिंह सोलंकी, जगदीश सिंह चौहान आदि।

महत्वपूर्ण स्थल
पंचतंत्र पार्क, विकास भवन, कमिश्नर कार्यालय, जेडीए कार्यालय, खनिज विभाग कार्यालय।

यह क्षेत्र आते हैं वार्ड में
गोंदू कंपाउंड, सतीश नगर कालोनी, ग्वाल टोली, चाणक्यपुरम, सर्वनगर, टंडन कंपाउंड, थामसन कंपाउंड।

वार्ड की उपलब्धियां
- बलिदान पार्क, प्रेमनारायण तिवारी पार्क, छोटे लाल दुबे पार्क और गंगाधर राव पार्क का निर्माण।
- तीन ट्यूबवेल लगे। बीकेडी चौराहा पर बूस्टर लगा। पानी सप्लाई होने से पूर्व चाणक्यपुरम में सायरन बजने की व्यवस्था।
- स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता में वार्ड को प्रथम स्थान प्राप्त होना।
- स्टेडियम व ओबीसी बैंक के समीप दो सुलभ शौचालयों का निर्माण।
- चित्रा चौराहा से प्रीति स्टोर तक गली का डामरीकरण
- स्टेडियम के सामने वाली रोड से बलिदान पार्क तक का सड़क निर्माण।
- 200 नए परिवारों के गरीबी रेखा के कार्ड बनना।

समस्यायें
- छुट्टा जानवरों की समस्यायें
- सामुदायिक भवन का अभाव
- अतिक्रमण


वार्ड की मलिन बस्ती ग्वाल टोली में सरकारी स्कूल व आंगनबाड़ी की आवश्यकता है। इससे बच्चों को परेशानी नहीं होगी।
- संतोष रायकवार, स्थानीय निवासी

स्या के लिए अम्रृत योेजना के तहत नई टंकी बनाई जाए। वार्ड का अधिकांश हिस्सा पहाड़ी है।
- जसवंत सिंह सोलंकी, स्थानीय निवासी


वार्ड को स्वच्छता अभियान में जो अवार्ड प्राप्त हुआ है। इससे मैं काफी गर्व महसूस करती हूं। सुरक्षा के लिए पुलिस गश्त जरूरी है।
- अंजना जैन, स्थानीय निवासी

छुट्टा जानवरों से कई लोग घायल हो चुके हैं। इन्हें पकड़ने के लिए नगर निगम द्वारा लगातार अभियान चलाया जाना जरूरी है।
- शैलेंद्र निगम, स्थानीय निवासी

पार्क के अंदर योग शेड व ओपन जिम तैयार होना चाहिए। वार्ड में चार पार्क हैं, जिससे स्थानीय लोगों को काफी फायदा मिलता है।
- प्रीतम लचया, स्थानीय निवासी


यह वार्डवासियों का स्नेह है कि वह पांचवीं वार सभासद बनी हैं। अब लक्ष्य है अपने वार्ड को देश का आदर्श वार्ड बनाने का। इसके लिए सभी चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना है। अंतिम संस्कार यात्रा के लिए वाहन नगर निगम से मांगा है। सरकारी जमीन नहीं होने से स्वास्थ्य केंद्र व सरकारी स्कूल नहीं बन पा रहे हैं।
- सुशीला दुबे, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed