फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Walk on the path shown by Buddha

महात्मा बुद्ध के बताए रास्ते पर चलें

Sat, 21 May 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Walk on the path shown by Buddha
goutm buddh jyanti, jhansi news - फोटो : amar ujala
झांसी। महानगर में शनिवार को तथागत भगवान महात्मा गौतम बुद्ध की जयंती (बुद्ध पूर्णिमा) विभिन्न संगठनों द्वारा मनाई गईं। इस दौरान वक्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन


भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी में चौधरी प्रकाश रायकवार ने कहा कि बौद्ध धर्म ऐतिहासिक दृष्टि से सर्वाधिक महत्वपूर्ण तथा दार्शनिक हैं। जगदीश खरे वाल्मीकि ने कहा कि महा मानव तथागत गौतम बुद्ध ने भारत की भूमि पर पहली बार सामाजिक क्रांति का उद्घोष किया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल संयोजक कुंवर बहादुर आदिम ने की। इस मौके पर यशवंत आदिम, अभिषेक आदिम, रिषी आदिम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


न्यू ऐज पब्लिक स्कूल में आयोजित राजा भइया यूथ ब्रिगेड के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बुंदेलखंड प्रभारी डॉ. मधुपाल सिंह ने कहा कि विश्व के अधिकतर देश उन्हें अपना ईष्ट मानते हैं। उन्होंने हमेशा न्याय, समरसता व समानता की बात कही। इस मौके पर लाखन सिंह, प्रदीप रायकवार, साकेंद्र सिंह, नरेंद्र कुशवाहा चंद्रप्रकाश अहिरवार, फरहद खान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे इंप्लाइज एसोसियेशन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौरा देवी ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध के आदर्शों पर चलने से देश व समाज का भला है। कार्यक्रम में कमलेश वर्मा, सुंदर लाल जाटव आदि ने विचार व्यक्त किए।  

उधर, गोंदू कंपाउंड में सर्व ब्राह्मण महासभा समिति के तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी में पंडित अनिल सुड़ेले, राहुल तिवारी, सचेत शुक्ला, राजेंद्र सहारिया, प्रमोद तिवारी, गिरीश संज्ञा, विवेक पाठक आदि ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। खुशीपुरा में मान्यवर कांशीराम विकास समिति द्वारा आयोजित विचार गोष्ठी में राधेलाल बौद्ध, ग्यादीन कुशवाहा, बहादुर सिंह राय, अशोक सविता, केशव दास राय, बृजेश राय आदि ने विचार व्यक्त किए।


इधर, वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा इलाइट चौराहे पर शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस मौके पर जोन कमिश्नर मेवालाल गुप्ता, ज्वाइंट कमिश्नर रमेश चंद्र राजपूत, सहायक कमिश्नर ए के जैन, अजय सक्सेना, तुहिनेश उपाध्याय, दिनेश साहू, सचेत शुक्ला आदि मौजूद थे। इसी तरह बौद्ध, कबीर, झलकारी बाई, डॉ. अंबेडकर चेरेटेबिल ट्रस्ट व अखिल भारतीय कोरी/ कोली समाज के सदस्यों द्वारा इलाइट चौराहा पर शरबत वितरण का आयोजन किया गया।

इस मौके पर आर पी निरंजन, डॉ. बी बी आर्य, डी वी गौतम, डॉ. धन्नूलाल गौतम, अजय अनुरागी, घनश्याम वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed