फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   waiting in cm

दिन भर रहा मुख्यमंत्री का इंतजार

Wed, 20 Apr 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 Apr 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
waiting in cm
cm visti, jhansi hindi news - फोटो : amar ujala
झांसी। पड़ोसी जिले ललितपुर में मुख्यमंत्री के दौरे से झांसी में भी मंगलवार को हाई अलर्ट रहा। दिन भर सीएम के झांसी आने की चर्चा रही। प्रशासन व पुलिस अमला मुस्तैद रहा। लेकिन, शाम को मुख्यमंत्री ललितपुर से सीधे लखनऊ के लिए रवाना हो गए, तब कहीं जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


शासन की ओर से निर्धारित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का केवल ललितपुर दौरा ही तय था। लेकिन, मंगलवार को सुबह से ही यह चर्चाएं सामने आने लगीं थीं कि सीएम ललितपुर के बाद सीधे झांसी आएंगे। यहां वह सर्र्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिससे यहां प्रशासन व पुलिस के अधिकारी सतर्क हो गए। आनन-फानन में पुलिस लाइन में स्थित हेलीपेड पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गईं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेलीपेड पर लंबे समय तक जमे रहे। इसके अलावा सर्किट हाउस में भी चाक चौबंद बंदोबस्त कर दिए गए। एंबुलेंस के साथ चिकित्सकों की टीम सर्किट हाउस में तैनात कर दी गई। गेट पर मेटल डिटेक्टर लगा दिया गया। पुलिस लाइन से सर्किट हाउस तक के मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर अतिक्रमण व बेतरतीब वाहन भी खड़े नजर नहीं आए। स्थानीय अधिकारी ललितपुर के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री की पल पल की लोकेशन लेते रहे। लेकिन, शाम साढ़े पांच बजे बाद यह सूचना आई कि मुख्यमंत्री ललितपुर से सीधे लखनऊ के लिए रवाना हो गए, तब कहीं अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed