Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   wait till june for railway overbridge

Jhansi News: रेलवे ओवरब्रिज के लिए जून तक करें इंतजार

Thu, 06 Feb 2025 01:40 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 06 Feb 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
wait till june for railway overbridge
29 करोड़ 12 लाख ,98 हजार रुपये की लागत से बन रहा ओवरब्रिज
रेलवे लाइन के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज
विज्ञापन

मोंठ। कस्बे के समथर मार्ग पर बन रहा रेलवे ओवरब्रिज इस साल जून तक बनकर तैयार हो जाएगा। इससे रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से भी लोगों को छुटकारा मिल जाएगा। झांसी-कानपुर रेल मार्ग पर मोंठ रेलवे स्टेशन के पास बन रहे इस ओवरब्रिज पर 29 करोड़ 12 लाख 98 हजार खर्च होगा। नाबार्ड योजना के तहत बने रहे इस ओवरब्रिज को सेतु निगम और रेलवे संयुक्त रूप से बना रहा है।
ओवरब्रिज का निर्माण सितंबर 2023 से चल रहा है। इसका निर्माण सितंबर 2024 तक पूरा किया जाना था। लेकिन, अब इसकी तिथि बढ़ा दी गई। समथर और मोंठ की ओर से सेतु निगम का काम लगभग पूरा हो गया है। रेल पटरी के ऊपर की ओर आसपास का कुछ हिस्सा शेष रह गया है। यह तभी पूरा हो पाएगा जब रेलवे का काम पटरी के ऊपर पूरा हो जाएगा। ओवरब्रिज की लंबाई 588.87 मीटर है। सेतु निगम 543.87 मीटर और रेलवे 45 मीटर का निर्माण करवा रहा है। रेलवे की ओर से फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के प्रथम सप्ताह तक अपने काम को पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद करीब दो माह सेतु निगम को लगेगा। (संवाद)
विज्ञापन

दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ
गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने बताया कि ओवरब्रिज से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के दर्जनों गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। मध्य प्रदेश के लहार, दबोह, पंडोखर, ग्वालियर, दतिया आदि के अलावा उत्तर प्रदेश के जालौन, झांसी के गांवों को लोग इसका फायदा उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून 2025 तक ओवरब्रिज का निर्माण लगभग पूरा हो जाएगा। इससे लोगों को लाभ मिलेगा। -सुशील कुमार श्रीवास्तव, सहायक अभियंता, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed