{"_id":"61acdd16c5e59068eb123edd","slug":"wait-is-over-travel-in-electric-buses-from-december-13-jhansi-news-jhs2102652109","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंतजार खत्म: 13 दिसंबर से इलेक्ट्रिक बसों में कीजिए सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंतजार खत्म: 13 दिसंबर से इलेक्ट्रिक बसों में कीजिए सफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन 13 दिसंबर से शुरू हो जाएगा। इसके लिए सात बसें झांसी पहुंच चुकी हैं। यह बसें स्मार्ट सिटी में 30 किमी क्षेत्र में चलेंगी।
स्मार्ट सिटी में शुरू होने वाली इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की जिम्मेदारी परिवहन निगम को सौंपी गई है। इसके लिए चार रूट तय किए गए हैं। प्रत्येक रूट पर छह बसों का संचालन किया जाएगा। एक बस अतिरिक्त में रहेगी। एक बार चार्जिंग होने पर यह बस 100 किमी चलेगी। तय किए गए रूटों में पहला रूट कोछा भांवर- झलकारी बाई तिराहा तक का है। दूसरे रूट में झांसी रेलवे स्टेशन से चित्रा चौराहा, बीकेडी चौराहा, खंडेराव गेट, सदर कोतवाली, गोविंद चौराहा, कचहरी चौराहा, इलाहाबाद बैंक चौराहा होते हुए झांसी रेलवे स्टेशन को शामिल किया गया है। तीसरा रूट अंबाबाय-बबीना और चौथा रूट चिरगांव- बबीना के लिए तय किया गया है। पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के साइट इंजीनियर प्रवेश शर्मा ने बताया कि बसें वातानुकूलित हैं और इसमें 32 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। लो फ्लोर होने के कारण इसपर दिव्यांगों और वृद्ध लोगों को भी चढ़ने उतरने में आसानी होगी।
इनसेट-
दूरी (किमी में)- किराया (रुपये में)
0- 03 - 10
03- 06 - 15
06-10 - 20
10- 14 - 25
14- 19 - 30
19- 24 - 35
24- 30 - 40
पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड गुड़गांव हरियाणा से भेजी गई सात बसें झांसी पहुंच चुकी हैं। संचालन के लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है। चार्जिंग डिपो का भवन बनकर तैयार है। प्लेटफार्म बनाने और डिपो के अंदर सात स्थानों पर चार्जिंग प्वाइंट लगाने काम तेजी से चल रहा है। इसे 11 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
संदीप अग्रवाल, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम झांसी परिक्षेत्र