फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Wait a little more... Jhansi's new mayor will be made by two o'clock in the afternoon

Jhansi News: जरा सा इंतजार और...दोपहर दो बजे तक बन जाएगा झांसी का नया महापौर

Thu, 11 May 2023 11:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Wait a little more... Jhansi's new mayor will be made by two o'clock in the afternoon
झांसी। नगर निकाय चुनाव की मतगणना शनिवार की सुबह आठ बजे शुरू होगी। सुबह 10 बजे से वार्डों के परिणाम आना शुरू हो जाएंगे। जबकि, दोपहर दो बजे तक महापौर का नाम भी सामने आ जाएगा। प्रशासनिक अमला मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

नगर निगम समेत जिले की पांच नगर पालिका व सात नगर पंचायतों के वोटों की गिनती शनिवार की सुबह आठ बजे से शुरू होगी। हालांकि, शुरुआती पौन घंटा गणना की तैयारियों में गुजरेगा। लेकिन, इसके बाद वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। नगर निगम के 60 वार्डों व महापौर के वोटों की गिनती बुंदेलखंड महाविद्यालय में 15 टेबलों पर होगी।
विज्ञापन

पहले चक्र में वार्ड नंबर एक से 15 तक के वोट गिने जाएंगे। इसका परिणाम लगभग 10 बजे आ जाएगा। इसके बाद वार्ड नंबर 16 से 30, वार्ड 31 से 45 और वार्ड नंबर 46 से 60 तक के पार्षद पद के वोट गिने जाएंगे। इसके साथ ही सभी टेबलों पर महापौर के वोट गिने जाते रहेंगे। दोपहर दो बजे तक महापौर पद पर जीत-हार का फैसला हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नजर में..
6,57,759 मतदाता
3,53,128 पड़े वोट
53.79 मतदान प्रतिशत
13 नगर निकाय
1326 प्रत्याशी

-यहां होगी मतगणना : बुंदेलखंड महाविद्यालय, मोंठ मंडी, अग्रसेन महाविद्यालय मऊरानीपुर, श्री अखंडानंद इंटर कॉलेज गरौठा व तहसील भवन टहरौली।
-इतनी होंगी टेबल : पांचों मतगणना स्थलों पर 124 टेबलों पर गिने जाएंगे वोट।
-ऐसे होगी निगरानी : मतगणना के लिए तैनात किए गए हैं 550 कर्मचारी, 16 स्टैटिक मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी।
-लगेंगे कैमरे : सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगे मतगणना स्थल, वीडियोग्राफी भी होगी।

यह भी जान लें
- मतगणना के दौरान प्रत्याशी और उनके एजेंटों को ही मतगणना स्थल पर उपस्थित रहने की होगी अनुमति।
- मतगणना के दौरान प्रत्याशी अपनी शिकायत रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष दर्ज करा सकेंगे शिकायत।


-पोलिंग पार्टियों को सुबह चार बजे पहुंचना होगा
झांसी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरके पाल ने बताया कि 13 मई को पोलिंग पार्टियों को सुबह चार बजे कलक्ट्रेट पहुंचना होगा। यहां से सुबह 4:30 बजे उन्हें बसों से मतगणना स्थल पर ले जाया जाएगा। सभी मतदान कर्मी समय से कलक्ट्रेट पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed