फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   vyapari ki patni ko mil gaya purse

व्यापारी की पत्नी का मिल गया लेडिज बैग

Mon, 14 Dec 2020 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
vyapari ki patni ko mil gaya purse
झांसी। बारात के दौरान लगे जाम से शनिवार की रात एक बाइक सवार दंपती का नोटों से भरा बैग गलती से सड़क किनारे छूट गया। दूसरी महिला बैग को ले जा रही थी कि सामने विवाह घर में आयोजित वर पक्ष के लोगों ने उसे रोक लिया। वर पक्ष ने बैग में मिले एक कागज पर लिखे नाम की मदद से पीड़ित दंपती का पता लगा लिया। रात में ही दंपती करारी से विवाह घर आ गया। बाद में उसे बैग सौंप दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब नौ बजे सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के करारी निवासी एक व्यापारी पत्नी के साथ बाइक से उन्नाव गेट होते हुए अपने घर जा रहे थे। बाहर उन्नाव गेट स्थित एक विवाह घर के सामने बारात खड़ी थी, जिससे सड़क पर जाम लग गया। व्यापारी की पत्नी चार बैग लिए थी। थकान के कारण उन्होंने अपने बैग सड़क किनारे रख दिए। जाम खुलने पर महिला ने बैग उठाए और बाइक पर सवार होकर आगे निकल गई। जल्दबाजी में उनका लेडीज बैग सड़क किनारे ही छूट गया, जिसमें नकदी व अन्य सामान रखा था। जाम खुलने पर एक महिला बैग को उठाकर जाने लगी, तभी विवाह घर के बाहर खड़े दूल्हे के पिता की महिला पर नजर पड़ गई।
विज्ञापन

महिला से पूछताछ की तो वह घबरा गई। उन्होंने सोचा कि निश्चित ही उनके समारोह में शामिल होने आईं किसी महिला का वह बैग होगा। बाद में समारोह में शामिल होने आईं महिलाओं से पता किया गया, लेकिन किसी ने बैग पर अपना हक नहीं जताया। सूचना पर कोबरा टीम पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कहा कि अगर पता न लगे तो बैग को उनके हवाले कर देना। रिश्तेदारों के जाने के बाद बैग को खोलकर देखा गया तो नकदी व अन्य सामान रखा मिला। उसमें एक कागज पर जो नाम मिला उसे इत्तेफाक से दूल्हे के पिता जानते थे। उन्होंने फोन लगाया तो उस समय दंपती बैग खोने के गम में जाग रहा था। बैग का पता लगते ही व्यापारी पत्नी के साथ रात में ही करारी से विवाह घर आ गया। बैग पाकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed