फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   vyapam scam

सीबीआई टीम आज आएगी झांसी

Sat, 12 Sep 2015 12:54 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Sat, 12 Sep 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
झांसी। मध्यप्रदेश के व्यापम घोटाले से जुडे़ मुरैना के प्रमोद शर्मा की मौत के मामले में जांच के लिए सीबीआई की टीम शनिवार (आज) को झांसी आएगी। टीम मौत से जुड़े मूल दस्तावेजों को कब्जे में लेगी, मौका मुआयना करेगी और तत्कालीन थानाध्यक्ष और पंचनामा भरने वाले दरोगा से भी पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन




 व्यावसायिक परीक्षा मंडल पर मध्यप्रदेश राज्य में कई प्रवेश परीक्षाओं के संचालन की जिम्मेदारी है। इसके माध्यम से कई अयोग्य भर्तियां र्हुइं, जिसका भंडाफोड़ वर्ष 2009 में हुआ। जांच के बाद पहला मुकदमा वर्ष 2011 में हुआ और वर्ष 2013 से अब तक काफी संख्या में लोगों की संदिग्धावस्था में मौत हुई। अब इस मामले की जांच सीबीआई (सेंट्रल ब्यूरो आफ इन्वेस्टीगेशन) की एंटी करप्शन टीम कर रही है। सीपरी बाजार के आईटीआई सिद्धेश्वर नगर में 21 अप्रैल 2013 को मुरैना के प्रमोद शर्मा की हुई मौत को भी व्यापम घोटाले से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन




इस मामले की जांच कर रही टीम का मानना है कि प्रमोद की मौत के तार भी व्यापम घोटाले से जुड़े हैं। इसके चलते भोपाल की जांच टीम शनिवार को झांसी आ रही है, जो सीपरी बाजार पुलिस से प्रमोद की मौत के मामले में की गई कार्रवाई से संबंधित मूल दस्तावेज कब्जे में लेगी। घटनास्थल का भी मौका मुआयना करेगी। यही नहीं, माना जा रहा है कि तत्कालीन  थानाध्यक्ष व पंचायतनामा भरने वाले दरोगा से भी टीम पूछताछ कर सकती है। भोपाल ब्रांच के अधिकारी ने एसएसपी किरण एस को पत्र लिखकर जांच में सहयोग मांगते हुए मूल दस्तावेज की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन





पूरे मकान में अकेला रहता था प्रमोद
प्रमोद अकेला रहता था मगर उसने पूरा मकान किराए पर ले रखा था। वह क्या करता था, इसकी आसपास के लोगों को स्पष्ट जानकारी नहीं। 21 अप्रैल 2013 की शाम को करीब सात बजे प्रमोद का शव फांसी के फंदे पर आधा लटका था। उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला था। परिजनों ने  कोई आशंका जाहिर नहीं की थी, इसलिए पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। अब यह मामला अब सीबीआई द्वारा व्यापम से जोड़े जाने के कारण चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed