फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Voting is an investment for a better future, everyone should do

बेहतर भविष्य का निवेश होता है मतदान, सभी करें

Wed, 12 Jan 2022 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Voting is an investment for a better future, everyone should do
झांसी। लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए सभी का मतदान करना जरूरी है। ये हमारा अधिकार भी है और कर्तव्य भी। इसका सभी को आगे बढ़कर निर्वहन करना चाहिए। मतदान भावी पीढ़ी के सुखद भविष्य का निवेश होता है। यह बात मंगलवार को ‘अमर उजाला संवाद’ में शामिल हुए गहोई समाज के बुद्धिजीवियों ने कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि अक्सर देखने में आता है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की मतदान में हिस्सेदारी कम होती है। हमें इस स्थिति को बदलना होगा। मतदान दिवस पर महिलाओं और परिवार के अन्य लोगों को भी मतदान केंद्रों तक लाना होगा। इसके अलावा उन्होंने चिंता जताई कि इस बार कोरोना काल में चुनाव होने जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के खतरे की वजह से तमाम लोग मतदान से पीछे हट सकते हैं, ऐसे में निर्वाचन आयोग इस बात का बंदोबस्त करे कि लोगों को मतदान के लिए इंतजार नहीं करना पड़े। इसके लिए बूथ बढ़ाने पर विचार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

यह समस्याएं भी उठाईं
-------------------
- महानगर के बाजार अतिक्रमण की चपेट में हैं, जिससे जाम भी खूब लगता है। इसका प्रतिकूल प्रभाव कारोबार पर पड़ रहा है। अतिक्रमण का सफाया किया जाए।
- बाजारों में पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
- महानगर का बाहरी हिस्सा चमचमाता नजर आता है, लेकिन अंदरूनी हिस्से बदहाल हैं। गंदगी की भरमार है। यहां भी ध्यान दिया जाए।
- एक विभाग सड़क बनाता है और दूसरा पाइप लाइन या केबिल डालने के लिए खोद देता है। इससे पैसा बर्बाद होता है और लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ती है। विभागों के बीच समन्वय बनाया जाए।
विज्ञापन

- महानगर में सड़कों की सफाई तो होती है, परंतु नालियां साफ नहीं होतीं।
- ठेले - खोमचे वालों को अलग स्थान दिया जाए।
- सीपरी बाजार के कई मुहल्लों में सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं है।
- सुभाष गंज की किराना मार्केट पुरानी मंडी में शिफ्ट की जाए, इससे बाजार में जाम नहीं रहेगा।
घर के मुखिया परिवार के सभी सदस्यों को साथ लेकर वोट डालने जाएं। अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। देश के प्रति ये हमारा बड़ा कर्तव्य है।
- प्रकाश गुप्ता, अध्यक्ष - श्री गहोई वैश्य पंचायत
गहोई समाज मतदान में हमेशा आगे रहता है। इस बार शत प्रतिशत मतदान किया जाएगा। इसके लिए लोगों को विभिन्न माध्यमों के जरिये जागरूक किया जाएगा।
- डॉ. एसआर गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष - गहोई वैश्य पंचायत
चुनाव लोकतंत्र का महायज्ञ होता है। मतदान के जरिये सभी इसमें अपनी आहुति दे सकते हैं। ज्यादा से ज्यादा मतदाता बूथ तक पहुंचें, ये सभी की जिम्मेदारी है।
- इं. अनिल बड़ौनिया
संविधान ने हम सभी को मतदान का समान अधिकार दे रखा है। हर मत का समान महत्व होता है। हम खुद वोट दें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
- महेश सेठ
अक्सर देखने में आता है कि महिलाएं मतदान में पीछे रहती हैं। ये स्थिति ठीक नहीं है। गहोई समाज की ओर से महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।
- राजेंद्र बिलैया
मतदाता जागरूकता के आयोजनों के जरिये लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। लोकतंत्र के इस यज्ञ में सभी आहुति दें, इसका प्रयास किया जाएगा।
- उमेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष - उप्र उद्योग व्यापार मंडल
कोरोना काल में पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए लोगों को इंतजार न करना पड़े, आयोग को ये इंतजाम करना चाहिए। इसके लिए बूथ भी बढ़ाए जा सकते हैं।
- नरेश गुप्ता
जो लोग मतदान नहीं करते हैं, उन्हें सरकार या किसी जनप्रतिनिधि पर अंगुली उठाने का भी कोई अधिकार नहीं है। बेहतर भविष्य का निवेश होता है मतदान।
- रामप्रकाश नाछौला, कार्यकारी अध्यक्ष - गहोई वैश्य पंचायत
बच्चों के माध्यम से मतदान की अलख जगाई जाएगी। बच्चे अपने परिवार के सदस्यों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। शत प्रतिशत मतदान के लिए सभी को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विशाल गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed